यूटिलिटी

बदल गए PF खाते के नियम, जान लीजिए अब कैसे निकलेंगे पैसे

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में PF अकाउंट के नियमों में जरूरी बदलाव किये हैं। EPFO ने घोषणा कर जानकारी दी है कि तत्काल प्रभाव के साथ कोविड-19 एडवांस की सुविधा को बंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान PF खाताधारकों को नॉन-रिफंडेबल एडवांस की सुविधा दी गई थी।

Image

बदल गए PF खाते के नियम, जान लीजिए अब कैसे निकलेंगे पैसे

Photo : Times Now Digital

EPFO Withdrawal: रिटायरमेंट के बाद भी लोग वित्तीय रूप से सुरक्षित एक जिंदगी जी सकें इस उद्देश्य के साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का गठन किया गया था। फिलहाल EPFO को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में संगठन ने जानकारी देते हुए बताया है कि PF अकाउंट से पैसे निकालने के नियमों में कुछ जरूरी बदलाव किये गए हैं। EPFO ने तत्काल प्रभाव के साथ कोविड-19 एडवांस सुविधा को बंद कर दिया है। इसका सीधा मतलब ये है कि कोविड-19 एडवांस के तहत अब PF अकाउंट से पैसे नहीं निकाले जा सकते।

क्या है कोविड-19 एडवांस?

आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान PF खाताधारकों को राहत देने के लिए EPFO ने कोविड-19 एडवांस की शुरुआत की थी। इस सुविधा के तहत कोविड-19 की पहली लहर के दौरान खाताधारकों को नॉन-रिफंडेबल एडवांस प्रदान किया गया था। इसी तरह खाताधारकों की वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान 31 मई 2021 में भी कोविड-19 एडवांस जारी किया गया था।

क्यों बंद कर दी सुविधा?

कोविड-19 एडवांस सुविधा के तहत PF खाताधारक अपने अकाउंट में मौजूद कुल रकम का 75% हिस्सा या फिर 3 महीनों की बेसिक आय और डियरनेस अलाउंस को नॉन-रिफंडेबल रकम के रूप में निकाल सकते थे। EPFO ने जारी किए गए सर्कुलर में कहा है कि अब क्योंकि कोविड-19 एक महामारी नहीं रह गई है इसीलिए कोविड-19 एडवांस सुविधा को बंद किया जा रहा है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article