यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रद्द हो गई हैं ये 20 ट्रेनें, घर से निकलने से पहले लिस्ट देख लें
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Feb 1, 2026, 07:36 AM IST
Train Cancelled Today: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें। बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने पर परेशानी बढ़ सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले स्टेशन आएं और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के लिए तैयार रहें।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रद्द हो गई हैं ये 20 ट्रेनें, घर से निकलने से पहले लिस्ट देख लें। फोटो- Canva
Train Cancelled News: देशभर में रोजाना करोड़ों लोग रेल यात्रा पर निर्भर रहते हैं, लेकिन इन दिनों मौसम उनकी राह में बड़ी बाधा बन गया है। सुबह के समय छाए घने कोहरे ने रेलवे परिचालन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इसकी वजह से कई रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार थम गई है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज तो दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में बारिश भी हो रही है।
लेट और डायवर्ट हो रहीं ट्रेनें
कोहरे के असर से कई ट्रेनें अपने तय समय से काफी देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनों में आधे घंटे से लेकर चार घंटे तक की देरी देखी जा रही है, जबकि कुछ सेवाओं को दूसरे मार्गों से चलाया जा रहा है। डायवर्जन के कारण इन ट्रेनों का सफर चार से छह घंटे तक बढ़ सकता है। स्टेशन पर यात्रियों को लंबे इंतजार और बदली हुई समय-सारिणी के कारण अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ रही हैं।
रेलवे की यात्रियों को सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें। बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने पर परेशानी बढ़ सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले स्टेशन आएं और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के लिए तैयार रहें।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
कोहरे और परिचालन संबंधी दिक्कतों के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से कैंसिल किया गया है। इनमें प्रयागराज-मुजफ्फरपुर, झांसी-कोलकाता, हावड़ा-देहरादून, मालदा टाउन-नई दिल्ली, बरौनी-अंबाला, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़, कामाख्या-गया, कामाख्या-आनंद विहार, हटिया-आनंद विहार, संतरागाछी-आनंद विहार और टाटा-अमृतसर रूट की कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। अलग-अलग ट्रेनों के लिए रद्द रहने की अवधि फरवरी के आखिरी हफ्ते से लेकर मार्च की शुरुआत तक तय की गई है।
यात्रा से पहले जरूरी सतर्कता
रेलवे का कहना है कि मौसम सामान्य होने तक यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाना बेहतर रहेगा, ताकि अनावश्यक परेशानी और समय की बर्बादी से बचा जा सके।
- 14112 प्रयागराज जं.–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस - 25 फरवरी 2026 तक
- 14111 मुजफ्फरपुर–प्रयागराज जं. एक्सप्रेस - 25 फरवरी 2026 तक
- 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)–कोलकाता एक्सप्रेस- 27 फरवरी 2026 तक
- 22197 कोलकाता–वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस - 1 मार्च 2026 तक
- 12327 हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस - 27 फरवरी 2026 तक
- 12328 देहरादून–हावड़ा उपासना एक्सप्रेस - 28 फरवरी 2026 तक
- 14003 मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्सप्रेस - 28 फरवरी 2026 तक
- 14004 नई दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस - 26 फरवरी 2026 तक
- 14523 बरौनी–अंबाला हरिहर एक्सप्रेस - 26 फरवरी 2026 तक
- 14524 अंबाला–बरौनी हरिहर एक्सप्रेस - 24 फरवरी 2026 तक
- 14617 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस - 2 मार्च 2026 तक
- 14618 अमृतसर–पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस - 28 फरवरी 2026 तक
- 15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस - 27 फरवरी 2026 तक
- 15904 चंडीगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस - 1 मार्च 2026 तक
- 15620 कामाख्या–गया एक्सप्रेस - 23 फरवरी 2026 तक
- 15619 गया–कामाख्या एक्सप्रेस - 24 फरवरी 2026 तक
- 15621 कामाख्या–आनंद विहार एक्सप्रेस - 26 फरवरी 2026 तक
- 15622 आनंद विहार–कामाख्या एक्सप्रेस - 27 फरवरी 2026 तक
- 12873 हटिया–आनंद विहार एक्सप्रेस - 26 फरवरी 2026 तक
- 12874 आनंद विहार–हटिया एक्सप्रेस - 27 फरवरी 2026 तक
- 22857 संतरागाछी–आनंद विहार एक्सप्रेस - 2 मार्च 2026 तक
- 22858 आनंद विहार–संतरागाछी एक्सप्रेस - 3 मार्च 2026 तक
- 18103 टाटा–अमृतसर एक्सप्रेस - 25 फरवरी 2026 तक
- 18104 अमृतसर–टाटा एक्सप्रेस - 27 फरवरी 2026 तक