यूटिलिटी

गलत अकाउंट पर चला गया पैसा, न करें चिंता; SBI ने बताया बस कर लें ये काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 25, 2023, 03:56 PM IST

Transferred Money to Wrong Account: ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का चलन बढ़ा है। जहां लोगों इससे काफी सरलता हुई है तो वहीं कई बार लोग गलती से किसी दूसरे अकाउंट में अपना पैसा ट्रांसफर कर देते हैं।

Image

ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर

Photo : iStock

Transferred Money to Wrong Account: ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का चलन बढ़ा है। जहां लोगों इससे काफी सरलता हुई है तो वहीं कई बार लोग गलती से किसी दूसरे अकाउंट में अपना पैसा ट्रांसफर कर देते हैं। गलत अकाउंट में पैसा ट्रांसफर होने पर क्या हमारे पैसे वापस आ सकते हैं या नहीं? अब इस मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों को सलाह दी है।

एक कस्टमर को इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उसने SBI के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी शिकायत की। SBI को टैग करते हुए उस ग्राहक ने लिखा कि TheOfficialSBI मैंने गलती से किसी गलत अकाउंट नंबर में अपना पैसा भेज दिया है। मैंने हेल्पलाइन के बताए अनुसार सारी जानकारी अपनी बैंक की ब्रांच को दे दी है। फिर भी रिवर्सल के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

समाधान न होने पर यहां करें शिकायत

इस ट्वीट के जवाब में SBI ने कहा कि ऐसे मामलों में कोई ग्राहक गलत अकाउंट में पैसा भेज देता है तो उसे होम ब्रांच पर बिना किसी दंड के दूसरे बैंकों के साथ फॉलो अप प्रोसेस शुरू करेगा। यदि ग्राहक ने लाभार्थी की गलत खाता संख्या का उल्लेख किया है, तो ग्राहक की होम ब्रांच से बिना किसी आर्थिक देनदारी के अन्य बैंकों के साथ अनुवर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। आप शिकायत के लिए https://crcf.sbi.co.in/ccf पर विजिट कर सकते हैं। वहां दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या की डिटेल बताएं। संबंधित टीम इस पर गौर करेगी।

सभी जानकारी को सही करें चेक

SBI डिजिटल ट्रांजैक्शन करने से पहले इंटर की गई सभी जानकारियों को सही से चेक करने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि अगर ग्राहक से कोई गलती हो जाती है तो इसके लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा। पेमेंट करने से पहले खाता नंबर और आईएफएससी कोड दोबारा चेक करना जरूरी है। इससे किसी भी तरह की गलती से बचने में मदद मिलती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article