यूटिलिटी

Mahakal Temple Ujjain Booking: कैसे करें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jul 10, 2023, 02:14 PM IST

Mahakaleshwar Temple Darshan Booking: अगर आप महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु नहीं जा पा रहे हैं तो आप घर बैठे भी भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। महाकाल मंदिर परिसर समिति ने दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की हुई है। जानिए क्या है पूरा प्रोसेस।

Image

उज्जैन महाकाल के दर्शन हेतु कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • महाकाल के भस्म आरती का लाइव होता है प्रसारण।
  • महाकाल को उज्जैन का महाराजा कहा जाता है।
  • प्रत्येक सोमवार निर्वाणी अखाड़ा के संतों द्वारा महाकाल की भस्म आरती की जाती है।

Mahakaleshwar Darshan booking: काल भी उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का। कहा जाता है कि काल भी महादेव के रुद्र रूप महाकाल के सामने हांथ जोड़ लाचार खड़ा होता है। यूं तो महादेव अत्यंत सौम्य स्वभाव के हैं, लेकिन शिव का यह स्वरूप अत्यंत रुद्र है। महाकाल को उज्जैन का महाराजा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करना बेहद (Mahakaleshwar Bhasm Aarti Online Booking) जरूरी है। शिप्रा नदी के तट पर स्थित उज्जैन को मंदिरों का शहर कहा जाता है। बता दें 12 ज्योर्तिलिंगों में उज्जैन का यह ज्योर्तिलिंग एकमात्र ऐसा ज्योर्तिलिंग है, जो दक्षिणमुखी है। मान्यता है कि दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज हैं इसलिए महादेव के इस मंदिर को महाकाल कहा जाता है।

प्रत्येक सोमवार को निर्वाणी अखाड़ा के संतों द्वारा महाकाल की भस्म आरती की जाती है। सर्वप्रथम महाकाल को ठंडे पानी से स्नान करवाया जाता है, इसके बाद पंचामृत से अभिषेक होता है। साथ ही पीपल व बेर के पत्तों, गोबर के कंडे व पलाश को जलाकर भस्म तैयार कर भगवान महाकाल की आरती (Mahakaleshwar Bhasma Aarti Time) की जाती है। प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में भक्त महाकाल के दर्शन के लिए जाते हैं। मान्यता है कि महाकाल के दर्शन मात्र से सभी दुखों का नाश होता है तथा जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण होता है।

वहीं भीड़ के चलते महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। हालांकि मंदिर जाने से पहले आपको सुनिश्चित करना होगा कि आपकी बुकिंग स्वीकार हुई है या नहीं। बुकिंग स्वीकार होने के बाद आप बिना लाइन में लगे आराम से जाकर महाकाल के दर्शन कर सकते हैं। साथ ही यहां लाइव महाकाल की आरती से जुड़ने के लिए भी सुविधा उपलब्ध है।

क्या है ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर परिसर समिति ने दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की है। हालांकि मंदिर जाने से पहले आपको ऑनलाइन बुकिंग करना होगा। आपकी बुकिंग स्वीकार होते ही आपके मोबाइल फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसके अलावा जो भक्त मंदिर नहीं आ पाते उनके लिए लाइव आरती में जुड़ने का विकल्प भी मौजूद है। इसके लिए पहले आपको बुकिंग करवानी होगी। इसके बाद आप लाइव आरती में जुड़ सकते हैं। बता दें ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा कोरोना काल के बाद से शुरू की गई है।

क्या है बुकिंग के नियम शर्तें

  • महाकाल के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग 60 दिन पहले करवा सकते हैं।
  • इसके अलावा दर्शन से 2 दिन पहले भी टिकट बुक कर सकते हैं।
  • एक व्यक्ति अपने खाते से मात्र 10 लोगों की बुकिंग कर सकता है।
  • ऑनलाइन बुकिंग के लिए श्रद्धालुओं को 200 रुपये का भुगतान करना होता है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

Mahakaleshwar Darshan Online Booking, कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग

  1. दर्शन हेतु ऑनलाइन बुकिंग हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shrimahakaleshwar.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Mahakal Darshan/Bhasm Aarti Booking पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद दर्शन या आरती हेतु तारीख का चयन करें।
  4. यहां अपना पंजीकरण करें।
  5. बुकिंग के बाद आपके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आ जाएगा।

ध्यान रहे यहां महिलाओं व बच्चों के दर्शन की बुकिंग के लिए कोई शुल्क नहीं जमा करना होगा। साथ ही एक पति-पत्नी अपने साथ चार बच्चे ले जा सकते हैं।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article