LIC Saral Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद वित्तीय रूप से सुरक्षित भविष्य के लिए सही प्लानिंग बेहद जरूरी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) इंश्योरेंस प्लान के साथ-साथ बहुत से रिटायरमेंट प्लान और पेंशन प्लान में इन्वेस्ट करने का ऑप्शन भी प्रदान करती है। आज हम आपको LIC के सरल पेंशन प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लान में आपको एक बार ही इन्वेस्ट करना होता है जिसके बाद आपको जिंदगी भर हर महीने पेंशन प्राप्त होगी। इस प्लान को चुनकर आप अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी वित्तीय रूप से सुरक्षित एक भविष्य प्रदान कर सकते हैं।
अपने साथ-साथ अपनों का सुरक्षित भविष्य
इस योजना में इन्वेस्ट कर आप दो तरीके से एन्युटी प्राप्त कर सकते हैं। पहले विकल्प के अनुसार आप सिर्फ अपने लिए पूरे जीवन के लिए एन्युटी चुन सकते हैं। इस ऑप्शन को चुनने पर आपको पॉलिसी में इन्वेस्ट की गई रकम का 100% जिंदगी भर रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में प्राप्त होता है। दूसरे ऑप्शन के तहत आप अपने साथ-साथ अपने चाहने वालों के लिए भी एन्युटी खरीद सकते हैं और इस ऑप्शन को चुनने पर आपको और आपके नॉमिनी को जिंदगी भर पॉलिसी में इन्वेस्ट की गई रकम का 100% एन्युटी की रूप में प्राप्त होता है। दूसरे ऑप्शन को चुनने पर पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु के बाद उनकी एन्युटी, नॉमिनी के एन्युटी में जुड़कर मिलती है।
LIC सरल पेंशन प्लान की योग्यता
इस पॉलिसी में इन्वेस्ट करने के लिए एक व्यक्ति की उम्र कम से कम 40 साल होनी चाहिए और अधिकतम 80 साल की उम्र तक ही इसमें इन्वेस्ट किया जा सकता है। इस प्लान में इन्वेस्ट कर आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर एन्युटी खरीद सकते हैं और आपके द्वारा चुनी गई एन्युटी के आधार पर ही आपकी पॉलिसी की न्यूनतम खरीद रकम तय होती है। इस योजना में इन्वेस्ट करने की कोई सीमा नहीं है और आप जितना चाहें इस योजना में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
30 लाख करें इन्वेस्ट, हर महीने मिलेंगे 12,000
LIC कैलकुलेटर के अनुसार अगर 42 वर्ष की उम्र का कोई भी व्यक्ति इस पॉलिसी में एकमुश्त 30 लाख रुपये इन्वेस्ट करता है तो उसे हर महीने 12,380 रुपये की पेंशन मिलती है। यह पेंशन आपको पूरी उम्र मिलती है। इस पॉलिसी में एन्युटी खरीदने की न्यूनतम रकम मासिक आधार पर 1000 रुपये, तिमाही के आधार पर 3000 रुपये, छमाही के आधार पर 6000 रुपये और सालाना आधार पर 12,000 रुपये है।
LIC सरल पेंशन प्लान के बेनेफिट
LIC सरल पेंशन प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो आपको डेथ बेनेफिट मिलता है। पॉलिसी होल्डर की मृत्यु की स्थिति में नॉमिनी को पॉलिसी में इन्वेस्ट की गई पूरी रकम मिलती है। इसके साथ ही आप 6 महीने तक इस पॉलिसी में इन्वेस्ट करने के बाद इस पॉलिसी के आधार पर लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इनकम टैक्स एक्ट 1961 के तहत इस पॉलिसी में टैक्स बेनेफिट भी मिलता है।
