यूटिलिटी

LIC Bima Sakhi Yojana: कौन कर सकता है आवेदन और हर महीने कितनी होगी कमाई? जानें सबकुछ

LIC की बीमा सखी योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 70 वर्ष (अंतिम जन्मदिन तक) होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के रूप में कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।

LIC की बीमा सखी योजना

LIC की बीमा सखी योजना

LIC Bima Sakhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने LIC की ‘बीमा सखी योजना’ को लॉन्च किया था। इस स्कीम के लाने का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना था। इस स्कीम से जुड़ने वाली महिलाओं को तीन साल तक स्टाइपेंड दिया जाता है। वहीं 10वीं पास महिला, इस स्कीम से आसानी से जुड़ सकती है। तीन साल स्टाइपेंड के पद बीमा सखी एक नॉर्मल एलआईसी एजेंट के तौर पर काम करती हैं और LIC के नियमों के हिसाब से कमीशन और दूसरे फायदे कमाती है। आइए जानते हैं कि इस स्कीम के बारे में सबकुछ।

LIC बीमा सखी के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?

LIC की बीमा सखी योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 70 वर्ष (अंतिम जन्मदिन तक) होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के रूप में कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। चयन से पहले उम्मीदवार को IRDAI द्वारा निर्धारित प्री-रिक्रूटमेंट परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। किसी भी महिला का चयन महिला करियर एजेंट (MCA) के रूप में तभी हो सकता है जब वह LIC एजेंट विनियम 2017 के तहत पात्र हो, भारत की स्थायी निवासी हो और निगम के एजेंट के रूप में पर्याप्त समय दे सके। वहीं, केंद्र/राज्य सरकार, PSU की कर्मचारी, LIC के मौजूदा एजेंट, पूर्व एजेंट, कर्मचारी या उनके निकट संबंधी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

इस स्कीम में चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया क्या है?

प्री-रिक्रूटमेंट परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार को आवश्यक दस्तावेज जमा करने होते हैं। इसके बाद एलआईसी के ब्रांच ऑफिस में शाखा प्रमुख या अधिकृत अधिकारी द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा। चयन होने पर LIC के नियमानुसार एजेंसी कोड आवंटित किया जाता है।

स्टाइपेंड और आय का क्या है नियम?

बीमा सखी को पॉलिसी बेचने पर कमीशन के साथ-साथ मासिक स्टाइपेंड दिया जाता है।

  1. पहला वर्ष: ₹7,000 प्रति माह
  2. दूसरा वर्ष: ₹6,000 प्रति माह (पहले वर्ष की कम से कम 65% पॉलिसियां चालू रहनी चाहिए)
  3. तीसरा वर्ष: ₹5,000 प्रति माह (दूसरे वर्ष की कम से कम 65% पॉलिसियां चालू रहनी चाहिए)

3 साल तक स्टाइपेंड के बाद क्या होगा?

3 साल की स्टाइपेंड अवधि पूरी होने के बाद बीमा सखी सामान्य एजेंट के रूप में काम जारी रख सकती है। 5 वर्ष की एजेंसी सेवा पूरी करने के बाद, अगर बीमा सखी स्नातक है, तो वह LIC में अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर (ADO) पद के लिए भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकती है।

LIC बीमा सखी के लिए कितना कमीशन तय है?

पहले साल के कमीशन स्ट्रक्चर के तहत, पेमेंट हर महीने जेनरेट होने वाली पॉलिसी की संख्या से जुड़ा होता है। पहले चार महीनों में, हर महीने एक लाइफ पर हर महीने 2,000 रुपये का कमीशन मिलता है। अगले चार महीनों में, यह बढ़कर हर महीने दो लाइफ (पॉलिसी) हो जाती है, जिस पर हर महीने 4,000 रुपये का कमीशन मिलता है। साल के आखिरी चार महीनों के दौरान, हर महीने तीन लाइफ पर हर महीने 6,000 रुपये का कमीशन मिलता है। पूरे 12 महीनों की अवधि में, कुल 24 लाइफ और 48,000 रुपये का पहले साल का कमीशन मिलता है, जिसमें कोई बोनस कमीशन शामिल नहीं है।

मौजूदा एजेंट अप्लाई नहीं कर सकते

मौजूदा एजेंट या पूर्व-एजेंट (जिन्हें फिर से बहाल किया जा सकता है) या कर्मचारी या पूर्व-कर्मचारी या मेडिकल एग्जामिनर या पूर्व-मेडिकल एग्जामिनर के रिश्तेदार बीमा सखी के तौर पर भर्ती के लिए योग्य नहीं होंगे।

आलोक कुमार
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article