Wheat Flour Check Real or Fake: मिलावट के इस दौर में खाने की चीजों में भी धड़ल्ले से मिलावट हो रही है। मिलावटी चीजें खाने से जहां हमारा स्वास्थ्य खराब हो सकता है, वहीं हमारी जान भी जा सकती है। मिलावटखोरों ने आटे (Wheat Flour) को भी नहीं छोड़ा है। आटे का इस्तेमाल हर भारतीय किचन में रोज होता ही है।
मिलावटी आटे के कारण आसानी से पता नहीं चल पाता है कि हम जो आटे की रोटी खा रहे हैं, वह शुद्ध है या नहीं। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आप जो आटे की रोटी खा रहे हैं, वह असली आटे की है या नकली आटे की।
ऐसे करें असली-नकली आटे की पहचान:-
- गेहूं के आटे में अक्सर कंकड़ भूसे, धूल, खरपतवार के बीज और क्षतिग्रस्त अनाज की मिलावट की जाती है। आप जब कभी भी आटा खरीदें तो ध्यान से देखकर ही खरीदें, अगर आपको आटा साफ नहीं दिखाई दे रहा तो आप उस आटे को न खरीदें।
- आटे की तुलना में अगर आपको गेहूं का चोकर अधिक दिखाई दे तो उस आटे का न खरीदें। मिलावट चेक करने के लिए आपको बस एक गिलास पानी में कुछ आटा छिड़ककर देखना होगा कि चोकर ऊपर तैरता है या नहीं।
- कभी-कभी गेहूं के आटे में चॉक पाउडर की भी मिलावट की जाती है। आप टेस्ट ट्यूब में आटे के साथ हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाकर चॉक पाउडर की मौजूदगी की जांच कर सकते हैं।
असली आटे की रोटियां काफी गर्म होती हैं और साथ ही वह काफी अच्छे से फूलती भी हैं। आपको खाने में हमेशा शुद्ध आटे का ही इस्तेमाल करना चाहिए। हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली आटे की पहचान कर पाएंगे।
