यूटिलिटी

कहीं आपकी प्लेट में रखा पनीर नकली तो नहीं, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 4, 2023, 08:02 PM IST

Paneer Check Real or Fake: पनीर भी उन खाने की चीजों में शामिल हैं, जिसमें मिलावट होने के कई मामले सामने आते हैं। मिलावटी या फिर नकली पनीर खाने से हम बीमार भी पड़ सकते हैं। आम लोग आसानी से असली पनीर की पहचान नहीं कर पाते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि हम असली पनीर की पहचान कैसे करें।

Image

Paneer Check Real or Fake

Photo : iStock

Paneer Check Real or Fake: आज के समय में हर चीज में मिलावट देखने को मिल रही है। खाने की भी कई चीजों में धड़ल्ले से मिलावट हो रही है। पनीर भी उन खाने की चीजों में शामिल हैं, जिसमें मिलावट होने के कई मामले सामने आते हैं। मिलावटी या फिर नकली पनीर खाने से हम बीमार भी पड़ सकते हैं।

आम लोग आसानी से असली पनीर की पहचान नहीं कर पाते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि हम असली पनीर की पहचान कैसे करें। आज हम आपको कुछ उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से असली और नकली पनीर की पहचान कर पाएंगे।

घर बैठे इन तरीकों से करें असली पनीर की पहचान:-

  • असली पनीर की पहचान करने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप पनीर के टुकड़े को मसलकर देखें। अगर पनीर टूटकर बिखरने लगे तो ये नकली पनीर होगा, वहीं अगर ये टूटने पर नहीं बिखरे तो जान लीजिए कि ये असली पनीर है।
  • पनीर की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप उसकी खुशबू से उसकी पहचान कर सकते हैं। दरअसल असली पनीर में दूध जैसी खुशबू आती है।
  • पनीर चेक करने का एक तरीका ये है कि सबसे पहले आप पनीर को उबालें, फिर ठंडा होने पर इसमें कुछ बूंद आयोडीन टिंचर की डालें। अगर पनीर का रंग नीला पड़ जाए तो जान लीजिए कि ये पनीर मिलावटी है।
  • पनीर की पहचान करने का एक तरीका ये है कि असली पनीर का टुकड़ा टाइट नहीं होता जबकि नकली ज्यादा टाइट होता है और रबड़ की तरह खिंचने लगता है।

हमें उम्मीद है कि ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली पनीर की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article