यूटिलिटी

केरल की कंपनी नहीं बनाएगी इजराइल पुलिस की वर्दी, ऑर्डर नहीं लेने को लेकर कही ये बात

कंपनी के संचालक थॉमस ओलिकल ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में पश्चिम एशिया में संघर्ष छिड़ने के बाद भी कंपनी ने कारोबारी योजना में कोई बदलाव न करने का मन बनाया था। कंपनी 2015 से ही इजराइल के पुलिसबल के लिए वर्दियां बनाते आ रही है, लेकिन फिलहाल उसने मना कर दिया है।

Image

israel police, israel police uniform,

Photo : iStock

इजराइल के पुलिसबल को पिछले कई वर्षों से वर्दी की आपूर्ति करने वाली केरल की एक कंपनी ने फलस्तीन के गाजा में छिड़ा संघर्ष बंद न होने तक कोई नया ऑर्डर लेने से मना कर दिया है। केरल के कन्नूर में स्थित मरियन एपेरल प्राइवेट लिमिटेड ने इजराइल और फलस्तीन के आतंकी समूह हमास के बीच छिड़े संघर्ष में निर्दोष लोगों के मारे जाने की खबरें आने के बाद यह फैसला किया है। यह कंपनी पिछले कई वर्षों से इजराइली पुलिसबल के लिए वर्दी की आपूर्ति करती रही है।

ऑर्डर लेना बंद

कंपनी के संचालक थॉमस ओलिकल ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में पश्चिम एशिया में संघर्ष छिड़ने के बाद भी कंपनी ने कारोबारी योजना में कोई बदलाव न करने का मन बनाया था। लेकिन गाजा में आम लोगों को निशाना बनाए जाने के बाद उसने नए ऑर्डर लेना बंद करने का फैसला किया है।

2015 से वर्दी बना रही कंपनी?

ओलिकल ने एक वीडियो संदेश में इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि हम वर्ष 2015 से ही इजराइल के पुलिसबल के लिए वर्दियां बनाते आ रहे हैं। हमास के हमले में आम नागरिकों की हत्या को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इसी तरह इजराइल की बदले की कार्रवाई भी नहीं स्वीकार की जा सकती है।

हालांकि मरियन एपेरल के प्रमुख ने कहा कि उनकी कंपनी अंतरराष्ट्रीय प्रावधानों के अनुरूप मौजूदा अनुबंधों का पालन करेगी लेकिन यह जंग खत्म न होने तक वर्दी की आपूर्ति का कोई नया ऑर्डर नहीं लेगी। इजरायल और हमास के बीच अभी भी संघर्ष जारी है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article