यूटिलिटी

1 जुलाई 2026: आज से हो रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, EPFO पोर्टल से लेकर पासपोर्ट की फीस तक

आज से होने वाले बदलाव: आज यानी 1 जुलाई 2026 से कई सारे बदलाव हो रहे हैं जिनका सीधा असर आम आदमी को होगा। कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कमी हुई है।

Image

1 जुलाई 2026: आज से हो रहे हैं 5 बड़े बदलाव

1 जुलाई 2026 से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय और प्रशासनिक बदलाव लागू हो गए हैं। इनका असर कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों, आधार कार्ड धारकों, पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदकों और आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं पर पड़ेगा। इसके अलावा कमर्शियल एलपीजी (LPG) की कीमत में भी कमी हुई है। आइए जानते हैं आज से लागू हुए प्रमुख बदलावों के बारे में।

EPFO की ऑनलाइन सेवाएं

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सिस्टम अपग्रेड और डेटाबेस कंसोलिडेशन का काम पूरा करने के बाद ऑनलाइन पोर्टल 2 जुलाई से दोबारा शुरू हो रहा है। 26 जून से 30 जून तक मेंटेनेंस के कारण EPFO का मेंबर पोर्टल, नियोक्ता (Employer) पोर्टल और कई डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद थीं। संगठन के अनुसार, यह अपग्रेड सेवाओं को अधिक सुरक्षित, तेज और बेहतर बनाने के लिए किया गया है।

आधार में ईमेल अपडेट अब 6 महीने तक मुफ्त

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार से जुड़े ईमेल एड्रेस को अपडेट कराने पर लगने वाला शुल्क छह महीने के लिए माफ कर दिया है। 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2026 तक आधार मोबाइल एप के माध्यम से ईमेल अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। इससे पहले इस सेवा के लिए निर्धारित फीस ली जाती थी।

पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा

विदेश मंत्रालय ने 1 जुलाई से पासपोर्ट आवेदन शुल्क में संशोधन लागू कर दिया है। यह वर्ष 2012 के बाद पहली बार पासपोर्ट शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी है। अब 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस ₹1,500 से बढ़कर ₹2,500 हो गई है। वहीं, इसी पासपोर्ट की तत्काल (Tatkaal) सेवा के लिए अब ₹5,000 शुल्क देना होगा। इसके अलावा 60 पेज वाले पासपोर्ट, नाबालिगों के पासपोर्ट और पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC) की फीस में भी वृद्धि की गई है। नई दरें भारत और विदेश, दोनों जगहों पर लागू होंगी।

ITR भरने की अंतिम तारीख नजदीक

आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने वाले व्यक्तिगत करदाताओं के लिए 31 जुलाई 2026 अंतिम तिथि है। ITR-1 आमतौर पर वेतनभोगी कर्मचारियों और सीमित अतिरिक्त आय वाले लोगों के लिए है, जबकि ITR-2 उन करदाताओं के लिए लागू होता है जिनकी पूंजीगत आय (Capital Gains), एक से अधिक मकान या वार्षिक आय ₹50 लाख से अधिक है। विशेषज्ञों ने करदाताओं को अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते रिटर्न दाखिल करने की सलाह दी है।

LPG की नई कीमत

गैस उपभोक्ताओं को सरकार ने बड़ी राहत है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में जहां 183.50 रुपये की कमी हुई है, वहीं 4 किलोग्राम वाला छोटकू गैस सिलेंडर भी 13 रुपये सस्ता हो गया है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 2,930 रुपये का हो गया है, वहीं अब कटौती के बाद 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर को 808.50 में लिया जा सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article