यूटिलिटी

'डॉक्टर' से कम नहीं है Rail Madad! Indian Railways की 139 हेल्पलाइन के क्या-क्या कर सकते हैं काम? जानें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 08:59 AM IST

Indian Railways IRCTC Helpline Number for all Rail Passenger Enquiries: रेल मदद यानी कि 139 के जरिए आप PNR Enquiry, Train Arrival/Departure Enquiry, Accommodation Availability, Fare Enquiry, Train Time Table Enquiry और Train Name/Number आदि के बारे में आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह काम फोन कॉल और मैसेज के माध्यम से किया जा सकता है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : iStock

Indian Railways IRCTC Helpline Number for all Rail Passenger Enquiries: रेल मदद यानी139 भारतीय रेल का हेल्पलाइन नंबर है, जो कि सभी प्रकार की रेल पैसेंजर संबंधी पूछताछ के लिए है। इसके जरिए इन्क्वायरी के साथ मदद, शिकायत, सिक्योरिटी और मेडिकल सहायता हासिल की जा सकती है। यह 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रहने वाली कस्टमर सेवा है। आप इस नंबर पर फोन कॉल के साथ एसएमएस के जरिए भी रेलवे से जुड़ी अहम जानकारी पा सकते हैं।

रेलवे के मुताबिक, 139 नंबर सभी टेलीफोन्स (लैंडलाइन और मोबाइल) और सभी सेवा प्रदाताओं से एक्सेस किया जा सकता है। खास बात है कि इस पर अंग्रेजी और हिंदी के अलावा लोग अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारी पा सकते हैं। फिर चाहे वह पीएनआर स्टेटस, टिकट (जनरल और तत्काल) मौजूदगी, ट्रेन आगमन, सीट उपलब्धता, टिकट रद्दीकरण, भाड़ा/किराया हो या अन्य चीजें...आप एक कॉल के जरिए ये सारी बातें जान सकते हैं।

139 का लाभ एसएमएस के जरिए ऐसे लिया जा सकता हैः

139 sms seva

139 सेवा का लाभ SMS के जरिए भी लिया जा सकता है।

हालांकि, प्रति SMS तीन रुपए का चार्ज लगता है। यहां पर DOJ का मतलब डेट ऑफ जर्नी (यात्रा की तारीख) है, जबकि कोटा वैकल्पिक है और जनरल के लिए G चुनें, जबकि तत्काल के लिए CK रखें। श्रेणी में 1A फर्स्ट क्लास एसी, 2A सेकेंड क्लास एसी, 3A थर्ड क्लास एसी, SL स्लीपर, CC चेयर कार और 2S सेकेंड सिटिंग के लिए इस्तेमाल करें।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article