यूटिलिटी

इन स्टेशनों पर 10 की जगह 50 रुपये में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट! दिवाली से पहले Indian Railways का झटका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 01:30 AM IST

इस बढ़ोतरी से पहले भी भारतीय रेलवे (Indian Railways) के कई प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट महंगे कर दिए गए थे। इन स्टेशनों पर 10 की जगह 20 रुपये लोगों से लिया जा रहा है, लेकिन अब कुछ स्टेशनों पर इसे और बढ़ाकर सीधे 50 रुपये कर दिया गया है।

Image

रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाए

Photo : PTI

देश में त्योहारी सीजन के समय भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी ज्यादा हो जाती है, पहले तो टिकट को लेकर मारा-मारी रहती है और अब रेलवे ने एक ऐसा फैसला किया है, जिससे लोगों की जेबों पर सीधे असर पड़ने वाला है। अगर आप इन दिनों किसी सगे-संबंधी को स्टेशन छोड़ने के लिए जाना चाहते हैं तो अब आपको जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत में कई गुणा की वृद्धि कर दी गई है।

मध्य रेलवे ने त्योहारी सीजन के बीच भीड़भाड़ को रोकने के लिए शनिवार से मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दरों को अस्थायी आधार पर 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। नई दरें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण और पनवेल पर लागू होंगी। जहां से लंबी दूरी की ट्रेनें खुलती या क्रॉस करती हैं। ये बढ़ी हुई दर 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी।

भीड़ के नाम पर सिर्फ मुंबई में ही प्लेटफॉर्म टिकट के दामों में वृद्धि नहीं की गई है, उससे पहले ही देश के कई प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट 10 की जगह 20 रुपये में बेचा जा रहा है। यहां भी भीड़ के नाम पर ही ये वृद्धि की गई है।

कुछ हफ्ते पहले दक्षिण रेलवे ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश समेत कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में इजाफा किया था। दक्षिण रेलवे ने चेन्नई और उपनगरों के आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की। 1 अक्टूबर से टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़कर 20 रुपये कर दी गई है। यह वृद्धि 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article