यूटिलिटी

आपकी वेटिंग वाली टिकट हुई कैंसल, भारतीय रेलवे ने कमा लिए 1230 करोड़ रुपए

कभी-कभार जब हम काफी जल्दी में होते हैं तो ट्रेन में वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करते हैं। वहीं कभी-कभी वेटिंग बहुत ज्यादा होने पर हमें टिकट कैंसल भी करनी पड़ती है। वेटिंग लिस्ट की कैंसल होने वाली टिकट से भी रेलवे को कमाई होती है। हाल ही में मध्य प्रदेश के एक एक्टिविस्ट ने जब RTI डालकर पता किया तो पता चला कि पिछले 3 सालों के दौरान कैंसल होने वाली वेटिंग टिकट से रेलवे को हजारों करोड़ रुपए की कमाई हुई है।

Image

आपने कैंसल की वेटिंग लिस्ट की टिकट रेलवे ने कमा लिए 1230 करोड़

Photo : iStock

Waiting Ticket Cancellation: काफी जल्दबाजी में होने या फिर ट्रेन का टिकट ना मिलने पर हम वेटिंग टिकट लेकर ट्रेन में यात्रा करते हैं। और जब कभी हमारी वेटिंग टिकट कन्फर्म नहीं होती तो हम अपनी वेटिंग टिकट कैंसल कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कैंसल होने वाली वेटिंग लिस्ट की टिकट से रेलवे को कितनी कमाई होती है? मध्य प्रदेश स्थित एक्टिविस्ट विवेक पांडेय ने रेल मंत्रालय में एक RTI डालकर यह जानने की कोशिश की तो पता चला कि पिछले तीन सालों के दौरान भारतीय रेलवे को कैंसल होने वाली वेटिंग लिस्ट की टिकटों से लगभग 1230 करोड़ रुपयों की कमाई हुई है। साल दर साल रेलवे को होने वाली कमाई के इस तरीके में काफी वृद्धि हुई है।

हर साल बढ़ती गई रेलवे कमाई

हर साल बढ़ती गई रेलवे की कमाई

साल 2021 के दौरान कुल 2.53 करोड़ वेटिंग टिकटें कैंसल हुई थीं, जिसकी बदौलत रेलवे को 242.68 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। अगले साल 2022 में कैंसल होने वाली वेटिंग टिकटों की संख्या बढ़कर 4.6 करोड़ पर पहुंच गई। इससे रेलवे को कैंसल हुई वेटिंग टिकटों से 439.16 करोड़ रुपए की कमाई हुई। 2023 में कुल 5.26 करोड़ वेटिंग टिकटें कैंसल हुईं और इससे रेलवे को 505 करोड़ रुपए की कमाई हुई। 2024 में जनवरी के महीने में ही 45.86 लाख टिकटें कैंसल हुईं जिससे रेलवे को 43 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है।

किस साल कितनी हुई कमाई?

साल 2021 के दौरान कुल 2.53 करोड़ वेटिंग टिकट कैंसल हुई थीं, जिसकी बदौलत रेलवे को 242.68 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। अगले साल यानी 2022 में कैंसल होने वाली वेटिंग टिकट की संख्या बढ़कर 4.6 करोड़ पर पहुंच गई। इस साल रेलवे को कैंसल हुई वेटिंग टिकट से 439.16 करोड़ रुपए की कमाई हुई। 2023 में कुल 5.26 करोड़ वेटिंग टिकट कैंसल हुईं और इससे रेलवे को 505 करोड़ रुपए की कमाई हुई। 2024 में सिर्फ जनवरी के महीने में ही 45.86 लाख टिकट कैंसल हुईं जिससे रेलवे को 43 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है।

रेलवे की करोड़ों वाली दिवाली

पिछले साल दिपावली के मौके पर सिर्फ 5 नवंबर से 17 नवंबर के बीच ही 96.18 लाख टिकटें कैंसल हुई थीं। वेटिंग टिकट के साथ-साथ RAC वाली टिकट भी इस आंकड़े में शामिल हैं। इन 96.18 लाख टिकटों में से 47.82 लाख वेटिंग टिकट थीं। सिर्फ दिपावली के दौरान ही रेलवे ने कैंसल होने वाली वेटिंग टिकट के जरिये 10.37 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

कैंसल टिकट से कितनी होती है कमाई?

अगर वेटिंग टिकट कैंसल की जाती है तो रिफंड की जाने वाली रकम में से 60 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से कटौती की जाती है। दूसरी तरफ अगर आप IRCTC की वेबसाइट से ई-टिकट बुक करते हैं तो टिकट कैंसल करने पर आपको सर्विस चार्ज भी देना पड़ता है। AC क्लास की टिकट को कैंसल करवाने पर आपको 30 रुपए का चार्ज देना पड़ता है जबकि नॉन-AC क्लासों की टिकट कैंसल करवाने पर आपको 15 रुपए चार्ज देना पड़ता है।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article