यूटिलिटी

रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की जरूरी सूचना, ध्यान नहीं दिया तो ट्रेन छूटना तय

Indian Railways Updates: भारतीय रेल ने अपने यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि बरौनी-मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल ट्रेन और गांधीधाम-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है।

Image

बरौनी-मुंबई सेंट्रल समेत दो जोड़ी ट्रेनों की टाइमिंग्स में हुआ बदलाव

Photo : iStock

Indian Railways: भारतीय रेल ने अपने यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि बरौनी-मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल ट्रेन और गांधीधाम-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। रेलवे के मुताबिक बरौनी और मुंबई सेंट्रल के बीच चलाई जाने वाली बरौनी-मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल ट्रेन का पाटलिपुत्र में और गांधीधाम से भागलपुर तक चलाई जाने वाली गांधीधाम-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन का नरकटियागंज में आगमन और प्रस्थान के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है।

क्या है मुंबई सेंट्रल-बरौनी समर स्पेशल ट्रेन की नई टाइमिंग्स

नए टाइम टेबल के मुताबिक मुंबई सेंट्रल से बरौनी के बीच चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 09061, मुंबई सेंट्रल-बरौनी समर स्पेशल ट्रेन 01.55 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद 02.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह, बरौनी से मुंबई सेंट्रल तक चलने वाली गाड़ी संख्या- 09062, बरौनी-मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल ट्रेन 00.55 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद 01.05 बजे प्रस्थान करेगी।

गांधीधाम-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन के समय में भी हुआ बदलाव

वहीं दूसरी तरह, गांधीधाम से भागलपुर तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 09451, गांधीधाम-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन नए टाइम टेबल के मुताबित अब 10.20 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद 10.30 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में भागलपुर से गांधीधाम तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 09452, भागलपुर-गांधीधाम समर स्पेशल ट्रेन 13.42 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी और 10 मिनट के हॉल्ट के बाद 13.52 बजे पस्थान करेगी। पूर्व मध्य रेल ने बताया कि ये ट्रेनें अपने रूट के बाकी सभी स्टेशनों पर पहले की तरह ही आगमन और प्रस्थान करेंगी। बाकी स्टेशनों के लिए ट्रेन की टाइमिंग्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ओडिशा रेल हादसे से जुड़े जरूरी हेल्पलाइन नंबर

ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा में हुई रेल दुर्घटना में उन परिवारों की सुविधा के लिए जो अभी भी अपने रिश्तेदारों के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वे लोग रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, 18003450061 / 1929 पर कॉल कर सकते हैं। ये सभी हेल्पलाइन नंबर चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article