यूटिलिटी

Indian Passport का बढ़ा रुतबा, अब बिना Visa 57 देशों की यात्रा कर सकेंगे लोग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 19, 2023, 01:44 PM IST

Henley Passport Index 2023 जारी कर दी गई है जिसमें Indian Passport पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। इस लिस्ट में 5 साल से टॉप पर बने जापान को पछाड़ सिंगापुर ने पहले पायदान पर जगह बनाई है।

Image

अब भारतीय नागरिक बिना वीसा के 57 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • मजबूत हुआ भारत का पासपोर्ट
  • बिना वीसा घूम सकेंगे 57 देश
  • हेनली पासपोर्ट इंडेक्स जारी हुई

Henley Passport Index: पासपोर्ट इंडेक्स की ताजा रैंकिंग हेनली पासपोर्ट इंडेक्स ने जारी की है जिसमें भारत के लिए अच्छी खबर आई है। इस इंडेक्स में भारत के पासपोर्ट की रैंकिंग 80वीं हो गई है, यानी अब भारतीय नागरिक बिना वीसा के 57 देशों की यात्रा कर सकते हैं। 2022 में सबसे मजबूत पासपोर्ट की रैंकिंग में भारत 85वें पायदान पर था जो अब पांच पॉइंट बढ़कर 80 पर पहुंच गया है। देश के अलावा सेनेगल और टोगो की भी यही रैंकिंग है। अभी भारत के लोग जहां इंडोनेशिया, थाईलैंड, रवांडा, जमैका और श्रीलंका जैसे देशों में बिना वीसा के जा सकते हैं, वहीं अब भी दुनिया भर के 177 देशों में जाने की लिए हमें वीसा की जरूरत होगी।

सबसे मजबूत पासपोर्ट किसका?

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में सबसे मजबूत पासपोर्ट अब सिंगापुर का हो गया है जिसने लिस्ट में टॉप पर मौजूद जापान को पछाड़ा है। सिंगापुर का पासपोर्ट अब इतना मजबूत हो चुका है कि वहां की जनता बिना वीसा दुनिया भर के 192 देशों की यात्रा कर सकती है। बता दें कि जापान के पासपोर्ट की बादशाहत लगातार 5 साल से सबसे मजबूत बनी हुई थी, 2023 हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में जापान अब फिसलकर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

एक समय था अमेरिका का राज

अमेरिकी पासपोर्ट करीब 1 दशक पहले सबसे मजबूत था जो इस बार दो अंक और फिसला है और अब ये 8वें पायदान पर आ चुका है। युनाइटेड किंगडम की बात करें तो इसके पासपोर्ट की रैंकिंग 2 पॉइंट उछलकर चौथे पायदान पर पहुंच गई है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का इस रैंकिंग में 100 नंबर है, यानी सबसे निचले पायदानों में एक, पाकिस्तान के बाद इस लिस्ट में सीरिया, इराक और अफगानिस्तान का नंबर आता है। अफगानिस्तान का नंबर आखिरी है और यहां के लोग 27 देशों की बिना वीसा के यात्रा कर सकते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article