यूटिलिटी

खरीद रहे हैं नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी, इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगा नुकसान

सुरक्षित भविष्य के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी बहुत ही जरूरी होती है। समय के साथ-साथ इलाज पर होने वाला खर्च बढ़ रहा है। मामूली इलाज के लिए भी अब लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। ऐसे में एक सही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना बहुत ही जरूरी है। अगर आप भी नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Image

खरीद रहे हैं नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी, इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगा नुकसान

Photo : iStock

Health Insurance Policy: समय के साथ-साथ बिमारी के इलाज में होने वाले खर्च में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। मामूली बिमारी के इलाज में ही अब लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। ऐसे में एक सुरक्षित भविष्य के लिए सही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना बेहद जरूरी है। अगर आप भी एक नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हुए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर इन बातों का खास ध्यान न रखा जाए तो आप अपना नुकसान करवा सकते हैं। आइये जानते हैं कि नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

परिवार के अनुसार: सबसे पहले यह जांच लें कि आपके परिवार में कितने लोग हैं और उनकी उम्र क्या है। किसी भी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम परिवार के सदस्यों की संख्या और उनकी उम्र के अनुसार ही कैलकुलेट किया जाता है। इसलिए आप अपने परिवार के अनुसार ही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदें।

इमरजेंसी में मदद: अलग-अलग हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की कैशलेस लिस्ट भी अलग-अलग होती है। मेडिकल इमरजेंसी कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में यह जरूर पता कर लें कि आपके क्षेत्र या आपके आस पास मौजूद हॉस्पिटल आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की लिस्ट में शामिल हैं या नहीं। इससे इमरजेंसी पड़ने पर आपको सोच विचार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप समय पर अस्पताल पहुंच सकते हैं।

वेटिंग पीरियड है जरूरी: हर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का अपना एक वेटिंग पीरियड होता है। आमतौर पर यह वेटिंग पीरियड 30 दिनों का ही होता है लेकिन फिर भी पॉलिसी खरीदने से पहले एक बार उसका वेटिंग पीरियड अच्छी तरह से जांच लें। वेटिंग पीरियड के दौरान हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी आपको किसी तरह का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं होती है।

पहले से मौजूद बिमारी: इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी, नियमों के अनुसार पॉलिसी होल्डर को पहले से हुई बीमारियों को कवर नहीं करती है। इस बात को भी पॉलिसी खरीदने से पहले अच्छी तरह जांच लें।

तुलना करें फिर खरीदें: जैसे हर छोटी-बड़ी चीज खरीदने से पहले आप उसकी कीमत की तुलना अन्य मौजूद विकल्पों के साथ करते हैं। ठीक उसी तरह पॉलिसी खरीदने से पहले विभिन्न कंपनियों के ऑफर, प्रीमियम और नियम एवं शर्तो को जांच लें। इसके बाद ही कोई भी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदें।

सही जानकारी है जरूरी: अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हुए अपने उम्र और स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी प्रदान करें। इससे आपका क्लेम रिजेक्ट नहीं होगा और गलत जानकारी भरने पर आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को कैंसल भी किया जा सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article