Credit Card Use Tips: आपको क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? इस सवाल का जवाब आपके इस्तेमाल पर निर्भर करेगा। अगर आप इसका समझदारी से इस्तेमाल करते हैं तो क्रेडिट कार्ड मुश्किल समय के लिए एक बेहतर विकल्प है। अगर आप बेवजह खर्च करते हैं और बाद में बिल पेमेंट की नियत तारीख पर मिनिमम भुगतान करते हैं तो आप कर्ज के जाल में फंस सकते हैं और यह कार्ड आपके लिए मुसीबत बन जाएगा। जाहिर है कि आप क्रेडिट का मैक्सिमम लाभ उठाने के लिए एक स्मार्ट यूजर बनना चाहेंगे।
लिमिट चेक करें
सबसे पहले तो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से पहले कार्ड की क्रेडिट लिमिट पर ध्यान दें। कार्ड की लिमिट को कभी भी खत्म न करें क्योंकि इससे आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो हाई हो जाएगा। CUR का मतलब है कि आप अपने क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लिमिट का कितना हिस्सा इस्तेमाल करते हैं। अगर आपकी क्रेडिट लिमिट एक लाख रुपये है और आपने 60 हजार रुपये खर्च किए हैं तो आपका CUR 60 फीसदी होगा। इसे हाई रेशियो माना जाएगा। CUR को 30 फीसदी से नीचे रखना चाहिए। अगर यह रेश्यो लगातार हाई रहा तो आपका क्रेडिट स्कोर खराब होगा और आपको लोन मिलने में दिक्कत आएगी।
मिनिमम ड्यू का भुगतान करने से बचें
कार्ड का बकाया बिल हमेशा चुकाएं। मिनिमम ड्यू का भुगतान करने से बचें। अगर आप मिनिमम ड्यू का भुगतान करते हैं तो आपको बचे हुए बिलों पर काफी ब्याज देना होगा। हाई ब्याज दरों के साथ प्रत्येक बिलिंग सायकिल के साथ आपकी बकाया राशि काफी बढ़ सकती है। वर्तमान में औसत ब्याज दर 3.5 फीसदी मासिक लगती है। इसके अलावा कई अन्य शुल्क भी हैं जो आपके कार्ड की कीमत बढ़ा सकते हैं। इसके लिए कार्ड का एनुअल पर्सेंटेज रेट यानी एपीआर चेक करें। इससे सभी शुल्कों की जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी।
EMI में कनर्वट करने बचें
अपनी खरीदारी को हर बार EMI में कनर्वट करने बचें। EMI ऑप्शन में ब्याज लगता है और यह आपकी उम्मीद से कहीं ज्यादा हो सकता है। इसलिए अगर कोई महंगी खरीदारी है और बिल आने तक आप उसका भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, तभी उसे EMI में बदलें।
कार्ड स्टेटमेंट चेक करते रहें
कार्ड स्टेटमेंट चेक करते रहें समय-समय पर कार्ड स्टेटमेंट चेक करते रहें। कई बार पेमेंट पूरा नहीं होता लेकिन आपके कार्ड से बैलेंस कट जाता है। कई बार गलत चार्ज भी लग जाते हैं। स्टेटमेंट को बार-बार चेक करने से आपको ऐसी किसी गलती के बारे में पता चल जाएगा और आप अतिरिक्त रकम चुकाने से भी बच सकते हैं।
