यूटिलिटी

Sahara Refund Portal: लोगों को मिलने लगा सहारा में फंसा पैसा, अगर नहीं आया रिफंड तो फिर से ऐसे करें आवेदन

How to Resubmit Claim on Sahara Portal: हाल ही में कुछ लोगों को मैसेज आए हैं, जिसमें आवेदन में गलती बताई गई है। ऐसे लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे सरकार की तरफ से जारी किए गए एक नए पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन रि-सबमिट कर सकते हैं।

Image

CRCS- Sahara India Refund Portal

Photo : Twitter

How to Resubmit Claim on Sahara Portal: सहारा में फंसा पैसा लोगों को अब वापस मिलने लगा है। सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बताया कि सहारा ने अब तक लगभग 2.5 लाख छोटे निवेशकों को 241 करोड़ रुपये वापस कर दिए हैं। इन निवेशकों ने सहारा समूह की कंपनियों से जुड़ी चार सहकारी समितियों में निवेश किए थे। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल मार्च में सहारा-सेबी रिफंड खाते से 5,000 करोड़ रुपये सहकारी समितियों के केंद्रीय रजिस्ट्रार (सीआरसीएस) को ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था। अगर आपका पैसा भी सहारा में फंसा है और अभी तक वापस नहीं आए हैं, तो आवेदन को रि-सबमिट कर दें।

हाल ही में कुछ लोगों को मैसेज आए हैं, जिसमें आवेदन में गलती बताई गई है। ऐसे लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे सरकार की तरफ से जारी किए गए एक नए पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन रि-सबमिट कर सकते हैं।

ऐसे करें दोबारा आवेदन

  • सहारा रिफंड के पोर्टल crcs.gov.in पर जाएं।
  • यहां Resubmission Login पर क्लिक करें।
  • यहां रि-सबमिशन के लिए 12 अंकों का सीआरएन (Claim Request Number) नंबर दर्ज करें।
  • फिर कैप्चा दर्ज करने के बाद आधार कार्ड के लास्ट के 4 डिजिट और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • मोबाइल पर आया ओटोपी दर्ज करें और क्लेम फॉर्म में फोटो एड करें।
  • फिर आपको पैन कार्ड नंबर के साथ फॉर्म सबमिट करना होगा।
  • उसके बाद 45 दिन के अंदर आपको पैसे मिल जाएंगे।

ये डिटेल्स है जरूरी

  • मेंबरशिप नंबर
  • डिपॉजिटेड अकाउंट नंबर
  • आधार एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए
  • डिपॉजिट की सर्टिफिकेट/पासबुक डिटेल

19,999 रुपये तक के लिए कर सकते हैं क्लेम

सहारा इंडिया में निवेश करने वाले रिफंड पोर्टल पर 19,999 रुपये तक के लिए क्लेम फाइल कर सकते हैं। पहले क्लेम की राशि 10 हजार रुपये तक ही तय की गई थी। दोबारा सबमिट किए गए क्लेम पर 45 वर्किंग डे के भीतर कार्रवाई की जाएगी। अगर मान लीजिए कि आपने आवेदन किया है और पैसा नहीं आया है, तो सरकार इस बारे में आपको सूचित करेगी।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article