यूटिलिटी

LIC Lapse Policy: LIC की लैप्स पॉलिसी को दोबारा कैसे करें चालू, जानें- क्या है आसान तरीका

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 16, 2024, 03:18 PM IST

LIC Lapse Policy: आमतौर पर LIC की पॉलिसी में निवेश को सुरक्षित माना जाता है। कई बार लोगों की बीमा पॉलिसी लैप्स कर जाती है और लोग फिर इसे भूल जाते हैं, क्योंकि उन्हें पता नहीं होता है कि कैसे पॉलिसी को फिर से शुरू किया जा सकता है।

Image

LIC Lapse Policy

Photo : BCCL

LIC Lapse Policy: देश के लाखों लोगों ने अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए जीवन बीमा निगम की पॉलिसी खरीदी हुई हैं। इस सरकारी बीमा कंपनी के पास सभी एज ग्रुप के लोगों के लिए पॉलिसी है। आमतौर पर LIC की पॉलिसी में निवेश को सुरक्षित माना जाता है। कई बार लोगों की बीमा पॉलिसी लैप्स कर जाती है और लोग फिर इसे भूल जाते हैं, क्योंकि उन्हें पता नहीं होता है कि कैसे पॉलिसी को फिर से शुरू कराया जा सकता है। तो चलिए जान लेते हैं कि एलआईसी की लैप्स हुई पॉलिसी को कैसे आप दोबारा शुरू करा सकते हैं।

क्यों लैप्स होती है पॉलिसी

LIC की बीमा पॉलिसी तय समय पर प्रीमियम नहीं भरने की वजह से लैप्स हो जाती है। लैप्स हुई पॉलिसी को एक तय समय सीमा के भीतर दोबारा शुरू कराया जा सकता है। LIC समय-समय पर लैप्स हुई बीमा पॉलिसी को दोबारा शुरू कराने के लिए कैंपेन चलाती रहती है। LIC के नियम के अनुसार, किसी भी पॉलिसी को कम से कम तीन साल तक चलाना जरूरी होता है। इस स्थिति में ही अपनी पॉलिसी को आप रिवाइव कर सकते हैं।

कौन सी पॉलिसी हो जाती है लैप्स

LIC तीन साल तक प्रीमियम जमा नहीं करने पर पॉलिसी को लैप्स की कैटेगरी में डाल देता है। कंपनी इस बारे में पॉलिसी होल्डर को सूचित भी कर देते हैं। अगर कोई पांच साल तक प्रीमियम जमा नहीं करता है, तो फिर पॉलिसी पूरी तरह से लैप्स हो जाती है। इसे बाद में भी रिवाइव नहीं काराया जा सकता है।

कैसे दोबारा शुरू करें लैप्स पॉलिसी

लैप्स हुई पॉलिसी को रिवाइव कराने के लिए आपको सबसे पहले बीमा कंपनी नजदीकी ब्रॉन्च में जाकर रिवाइवल कोट लेना होता है। इसमें लैप्स हुए प्रीमियम को जोड़ दिया जाता साथ ही पेनाल्टी भी लगाई जाती है। इसके बाद पॉलिसी होल्डर को हेल्थ सर्टिफिकेट भी जमा करना होता है। अगर रिवाइवल राशि 50 रुपये से अधिक है, तो पैनकार्ड की फोटो कॉपी भी जमा करनी पड़ेगी। पैसा जमा करते समय फॉर्म संख्या 680 भी भरना जरूरी होता है। इस तरह लैप्स हुई पॉलिसी को फिर से शुरू कराया जा सकता है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article