UAN नहीं आ रहा याद! 2 मिनट से भी कम समय में होगा काम; ऐसे करें पता
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Feb 5, 2026, 12:05 PM IST
Know Your UAN Online: नौकरी करने के दौरान हर कर्मचारी को उसके पीएफ को लेकर EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) की ओर से UAN (Universal Account Number) दिया जाता है। कई बार लोग अपना यूएएन ही भूल जाते हैं। अच्छी बात ये है कि इसे बिना एचआर के पास गए ऑनलाइन खुद घर बैठे मिनटों में चेक किया जा सकता है।
अपना यूएएन ऐसे करें पता (Photo: iStock)
Know Your UAN Online: भारत में नौकरी करने वाली हर कर्मचारी के लिए EPF (Employees’ Provident Fund) उसकी बचत योजना का एक अहम हिस्सा है। आप भी नौकरी करते हैं तो आपको EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) की ओर से UAN (Universal Account Number) दिया गया होगा। यह 12 अंकों वाला यूनिक नंबर होता है, जिसका इस्तेमाल कर्मचारी अपने पीएफ से जुड़ी जानकारियों को जानने के लिए कर सकता है। यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के साथ मेंबर को ईपीएफ बैलेंस चेक करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, UAN के साथ निकासी, ट्रांसफर और पासबुक डाउनलोड जैसे काम भी आसान हो जाते हैं। वहीं, क्या हो जब कर्मचारी अपनी बचत योजना के इस अहम हिस्से के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर को ही भूल जाए? ऐसा होता है कर्मचारी अपने पीएफ अकाउंट से जुड़ी जानकारियों से अनजान रह जाएगा। अच्छी बात ये है कि EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) की ओर से मेंबर्स को उनके UAN को जानने की सुविधा दी जाती है। आप अगर अपना UAN भूल गए हैं तो Know Your UAN के जरिए इसका पता लगा सकते हैं।
Know Your UAN का करें इस्तेमाल
Know Your UAN की सुविधा EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाती है। अपना यूएएन की जानकारी के लिए आपको कुछ बेसिक डिटेल्स देने की जरूरत पड़ेगी, जिसके बाद आप आसानी से अपना UAN पा सकेंगे।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
- सबसे पहले ब्राउजर में EPFO Member Portal (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर आना होगा।
- अब इस पेज पर Know Your UAN के ऑप्शन पर आना होगा।
- अगले पेज पर आपको Get Started पर टैप करना होगा।
- अब आपको Mobile नंबर, आईडी प्रूफ और कैप्चा दर्ज करना होगा।
- फोन पर ओटीपी को दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके कुछ ही सेकंड्स के बाद आपको स्क्रीन पर UAN दिखा जाएगा।
ध्यान दें, UAN पता करने के बाद इसे एक्टिवेट करना भी जरूरी है, तभी आप EPFO पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे। वहीं, अगर मोबाइल नंबर बदल गया है तो पहले EPF में मोबाइल अपडेट करवाना जरूरी है।