यूटिलिटी

Wi-Fi Speed हो गई स्लो, कहीं राउटर के पास ये चीजें तो नहीं रखी हैं आपने? हटाते ही इंटरनेट चलेगा सुपरफास्ट

WiFi कनेक्शन होने के बावजूद कई बार इंटरनेट स्पीड काफी स्लो हो जाती है। अगर आप सोच रहे हैं कि रिचार्ज प्लान की वजह ही इसका एक कारण है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। राउटर के पास रखीं कुछ चीजें भी नेटवर्क स्पीड को स्लो कर देती हैं।

Image

कई बार गलत जगह पर राउटर को इंस्टाल करने से भी इंटरनेट स्पीड स्लो हो जाती है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

आज के समय में लगभग हर घर में Wi-Fi की सुविधा मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद अक्सर इंटरनेट की स्पीड धीमी हो जाती है। इंटरनेट ब्राउजिंग के दौरान पेज खुलने में समय लगता है, वीडियो बार-बार बफर होते हैं। वाई फाई की इस समस्या की वजह से अक्सर वर्क फ्रॉम होम करने वालों को काफी परेशानी होती है। Wi-Fi स्लो होने की एक बड़ी वजह राउटर को गलत जगह पर इंस्टॉल करना और उसके आसपास मौजूद चीजें हो सकती हैं। यदि कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए, तो Wi-Fi की स्पीड और उसकी रेंज दोनों में सुधार किया जा सकता है।

राउटर के पास इन चीजों को कभी न रखें

अगर Wi-Fi होने के बावजूद आपको स्लो इंटरनेट स्पीड मिल रही है तो सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि आपका राउटर कहां रखा गया है। अगर वह किसी बड़े शीशे या मेटल की वस्तु के पास है, तो इससे सिग्नल्स गलत दिशा में रिफ्लेक्ट हो सकते हैं। मेटल, रेडियो एक्टिव वेव्स को रोकता है जिससे नेटवर्क कमजोर हो जाता है। इसलिए राउटर को ऐसे स्थान पर रखें जहां आसपास न तो मेटल हो और न ही शीशे की सतह। यह आपके लिए एक छोटा सा बदलाव हो सकता है, लेकिन इंटरनेट की स्पीड पर इसका बड़ा असर पड़ता है।

ये चीजें Wi-Fi सिग्नल को करती हैं कमजोर

अक्सर लोग राउटर के पास ही कंप्यूटर, ब्लूटूथ स्पीकर, वायरलेस कीबोर्ड या माउस रख देते हैं। चूंकि Wi-Fi और ब्लूटूथ दोनों ही 2.4 गीगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं, इसलिए इनमें आपस में सिग्नल की टकराव हो सकती है, जिससे इंटरनेट कनेक्शन कमजोर पड़ सकता है। इसके अलावा, अगर राउटर को किसी बंद अलमारी, रैक या भारी लकड़ी के फर्नीचर के पास रखा गया है, तो इससे भी रेंज और स्पीड दोनों ही प्रभावित होती हैं। राउटर को इंस्टाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसे हमेशा ओपन और ऊंचे स्थान पर ही रखें जिससे सभी दिशा में ठीक से नेवर्क पहुंच सके।

इन चीजों से भी होती है Wi-Fi सिग्नल में रुकावट

माइक्रोवेव ओवन भी Wi-Fi सिग्नल को बहुत प्रभावित कर सकता है क्योंकि यह भी 2.4 गीगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी पर कार्य करता है। यदि आपका राउटर किचन के पास है या फिर राउटर के पासमाइक्रोवेव के पास रखा हुआ है, तो इसे तुरंत घर के बीचों बीच यानी सेंटर लोकेशन पर शिफ्ट कर दें। इससे सिग्नल पूरे घर में समान रूप से पहुंचेंगे और इंटरनेट की स्पीड बेहतर होगी।

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में Wi-Fi तेज चले और सभी डिवाइस को बेहतर नेटवर्क मिले, तो आपको सबसे पहले राउटर की लोकेशन को चेंज करके देखना चाहिए। हमने आपको आज जो भी छोटे उपाय बताए हैं उसे अपनाकर देखें। यह कुछ बदलाव आपके WiFi नेटवर्क की रेंज और स्पीड दोनों को ही बढ़ा सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article