यूटिलिटी

YouTube और Instagram से कैसे कमा सकते हैं पैसा, आसान भाषा में समझें पूरा गणित

How to Earn Money: आज के डिजिटल समय में एक सही योजना और सूझ-बूझ से घर बैठे मोटी कमाई की जा सकती है। आप यूट्यूब और इंस्टाग्राम को ही अपनी कमाई का जरिया बना सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म पर Ads, Brand Deals और Affiliate Marketing से तगड़ी कमाई होती है।

How to Earn Money

How to Earn Money (Photo: iStock)

How to Earn Money: आज के डिजिटल दौर में यूट्यूब और इंस्टाग्राम कई लोगों के लिए मोटी कमाई का जरिया बन रहे हैं। इन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर Ads, Brand Deals और Affiliate Marketing से कमाई होती है। अगर आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुरुआती कंटेंट डालना शुरू कर चुके हैं तो आपको इन प्लेटफॉर्म पर कमाई का गणित भी समझना चाहिए-

Ads (विज्ञापन) से कैसे कमाते हैं पैसा

जब आप YouTube, Website या App पर किसी तरह का कंटेंट डालते हैं, तो उस पर कंपनियों के विज्ञापन दिखाए जाते हैं। कोई यूजर Ad देखता है या उस पर क्लिक करता है तो इससे आपको पैसे मिलना शुरू हो जाता है। उदाहरण के लिए मान लीजिए आपने अपने चैनल पर एक यूट्यूब वीडियो अपलोड किया। वीडियो पर ऐड लगा और व्यूज आने लगे तो कमाई शुरू हो जाएगी। एक अनुमान है कि 1000 व्यूज पर औसतन 50 रुपए–300रुपए तक कमाई हो सकती है। यानी यहां ज्यादा व्यू = ज्यादा कमाई का फॉर्मूला लगता है।

ऐड्स कहां से मिलते हैं

YouTube और Blog/Website के लिए ऐड्स Google AdSense के जरिए मिलते हैं।

Brand Deals से कैसे होगी कमाई

इसी तरह, जब आपके पास एक अच्छा Followers Base और भरोसेमंद कंटेंट होता है तो कंपनियां आपसे अपने प्रोडक्ट या सर्विस का प्रमोशन करवाती हैं। उदाहरण के लिए आपके YouTube चैनल पर 50,000 सब्सक्राइबर हैं और कोई मोबाइल कंपनी आपसे वीडियो बनवाती है तो वह आपको इस वीडियो के लिए 5,000 से 1 लाख रुपए तक दे सकती है।

Brand Deals तीन तरह की होती हैं-

  • स्पॉन्सर्ड वीडियो
  • इंस्टाग्राम रील प्रमोशन
  • प्रोडक्ट रिव्यू
अच्छी बात ये है कि कम Followers में भी Local Brands से शुरुआत की जा सकती है।

Affiliate Marketing से कैसे होती है कमाई

Affiliate Marketing में आप किसी कंपनी का प्रोडक्ट लिंक शेयर करते हैं। जब कोई व्यक्ति उस लिंक से खरीदारी करता है, तो आपको इसके लिए कमिशन दिया जाता है। उदाहरण के लिए मान लीजिए आपने Amazon का लिंक शेयर किया। किसी ने 10,000 रुपए का मोबाइल खरीदा तो आपको 3 प्रतिशत–10प्रतिशत तक कमीशन मिल सकता है। Amazon Affiliate, Flipkart Affiliate, Meesho कुछ पॉपुलर Affiliate Platforms हैं। इसमें एक बार लिंक डालने के बाद हर बार कमाई की जा सकती है।

हर महीने कितनी होगी कमाई

एक सही योजना के साथ YouTube Ads से हर महीना 15–20 हजार रुपए, Brand Deals से भी 15–20 हजार रुपए और Affiliate Links से 10–15 हजार रुपए की कमाई की जा सकती है। नए क्रिएटर्स हैं तो ऐड्स को कमाई का जरिया बना सकते हैं।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article