Instagram से कमा सकते हैं पैसा! जानिए कमाई का फॉर्मूला कैसे करता है काम
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Feb 10, 2026, 09:52 AM IST
How to Earn Money from Instagram: इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो इस प्लेटफॉर्म को अपनी कमाई का जरिया भी बना सकते हैं। रील्स, स्टोरी और पोस्ट के जरिए हर महीने अच्छी-खासी कमाई की जा सकती है।
Instagram से कैसे कमाएं पैसा (Photo: iStock)
How to Earn Money from Instagram: आज के डिजिटल समय में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल हर दूसरा व्यक्ति कर रहा है। यह कुछ लोगों के लिए फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म है तो वहीं कुछ लोग इंस्टाग्राम को कमाई का जरिया भी बना रहे हैं। लाखों लोग रील्स, स्टोरी और पोस्ट के जरिए हर महीने अच्छी-खासी इनकम कर रहे हैं। सही कंटेंट, निरंतरता और ऑडियंस एंगेजमेंट के साथ इंस्टाग्राम से पैसे कमाए जा सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर कैसे होती है कमाई
सबसे पहले तो ये ही समझें कि इंस्टाग्राम पर कमाई कैसे होती है। इसके लिए आपको ब्रांड प्रमोशन, रील्स बोनस- ऐड रेवेन्यू, एफिलिएट मार्केटिंग जैसी टर्म्स को समझना होगा।
ब्रांड प्रमोशन (Brand Sponsorship)
अगर आपके फॉलोअर्स अच्छे हैं और एंगेजमेंट मजबूत है तो ब्रांड आपको अपने प्रोडक्ट या सर्विस का प्रमोशन करने के पैसे देते हैं। ऐसे इन्फ्लुएंसर्स जिनके 10k–50k फॉलोअर्स हैं, वे भी ब्रांड प्रमोशन के जरिए कमाई कर सकते हैं।
एफिलिएट मार्केटिंग
एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए भी आप इंस्टाग्राम से अच्छी कमाई कर सकते हैं। जब आप अपनी इंस्टाग्राम रील पर किसी कंपनी का लिंक शेयर करते हैं और आपकी रील को देखकर उस लिंक पर क्लिक कर ग्राहक खरीदारी कर लेता है तो इसके लिए आपको कमीशन दिया जाता है। आपने ध्यान दिया होगा तो पाया होगा कि अक्सर इंस्टाग्राम पर फैशन, ब्यूटी और गैजेट्स को लेकर इस तरह के लिंक शेयर किए जाते हैं।
प्रोडक्ट या सर्विस बेचना
आप ऑनलाइन कोर्स, ई-बुक, फिटनेस प्लान, फोटो प्रीसेट या फिर अपना बिजनेस (कपड़े, ज्वेलरी, होममेड प्रोडक्ट) इंस्टाग्राम के जरिए चला सकते हैं। ग्राहकों को आपका सामान पसंद आता है तो वे इसके लिए ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए पहले ग्राहकों का भरोसा जीता जाना जरूरी है। क्योंकि कई बार स्कैमर्स भी ग्राहकों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। ऐसे में आपको अपने सही काम के लिए पहले ग्राहकों का विश्वास जीतना होगा।
सब्सक्रिप्शन और एक्सक्लूसिव कंटेंट
अगर आपका कंटेंट खूब पसंद किया जाता है और इससे दूसरे लोगों को नॉलेज मिल रही हो या वे जागरुक बन रहे हों तो आप इस कंटेंट को एक्सक्लूसिव कंटेंट बना सकते हैं। क्रिएटर्स पेड सब्सक्रिप्शन के जरिए एक्सक्लूसिव कंटेंट पर नियमित कमाई कर सकते हैं।
रील्स बोनस और ऐड रेवेन्यू
कुछ देशों में इंस्टाग्राम रील्स पर व्यूज के आधार पर भुगतान करता है। हालांकि भारत में यह फीचर सीमित है, फिर भी भविष्य में इसे और विस्तार मिल सकता है।
