यूटिलिटी

Fire Brigade: शॉर्ट सर्किट- AC ब्लास्ट से लग गई आग, ये फोन नंबर आएंगे काम, मोबाइल में कर लें सेव

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 20, 2024, 03:04 PM IST

Fire Brigade: आग लगते ही तुरंत फायर ब्रिगेड से संपर्क कर उन्हें सूचित कर सकते हैं। इससे फायर ब्रिगेड की टीम समय पर पहुंच जाएगी और आग पर काबू पा लेगी। फायर ब्रिगेड को सूचित करने के बाद आपको एंबुलेंस के लिए 102 नंबर पर कॉल करना चाहिए।

Image

Fire Emergency Number

Photo : iStock

Fire Brigade: उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से बिजली से चलने वाले ऊपकरण हीट होकर आग लगने की बड़ी वजह बन रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आग लगते ही तुरंत फायर ब्रिगेड से संपर्क कर उन्हें सूचित कर सकते हैं। इससे फायर ब्रिगेड की टीम समय पर पहुंच जाएगी और आग पर काबू पा लेगी। जिससे कम से कम जान-माल का नुकसान होगा। अगर आपके घर या आसपास आग लग जाती है, तो आपको सबसे पहले किस नंबर पर कॉल करके संपर्क करना चाहिए साथ ही फायर ब्रिगेड के अलावा आपको आग लगने की सूचना किस-किस को देना चाहिए। आइए जान लेते हैं।

फायर ब्रिगेड को सूचित करें

फायर ब्रिगेड को कॉल करने के लिए इमरजेंसी नंबर 101 है। आग लगने की घटना के बारे में इस नंबर पर कॉल करके आप सूचित करेंगे, तो फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंच जाएगी। हालांकि, देशभर में इमरजेंसी जैसी स्थिति से निपटने के लिए 'एक देश एक इमरजेंसी नंबर' लॉन्च किया है। इस नंबर पर डायल करने से आपातकालीन स्थिति में पुलिस, फायर ब्रिगेड या मेडिकल की टीम तुरंत पहुंच जाएगी। आप जिस राज्य में हैं वहां की भाषा में आप 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांग सकते हैं। यह सर्विस 24×7 उपलब्ध रहती है। यह एक एक यूनिवर्सल आपातकालीन नंबर है।

एंबुलेंस के लिए कॉल करें

फायर ब्रिगेड को सूचित करने के बाद आपको एंबुलेंस के लिए 102 नंबर पर कॉल करना चाहिए। क्योंकि अगर आग लगने की घटना में अगर कोई घायल हुआ हो, उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। इसके बाद 100 नंबर पर कॉल कर घटना के बारे में पुलिस को सूचित करना चाहिए। इन हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल कर आप इमरजेंसी की स्थिति में मदद मांग सकते हैं और आग पर काबू पाने में एक जागरूक नागरिक के रूप में सहायता कर सकते हैं।

फायर सेफ्टी के इंतजाम

हर बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के इंतजाम होने जरूरी हैं। समय-समय पर सेफ्टी ड्रिल भी होनी चाहिए। बिल्डिंग फायर अलार्म होना जरूरी है, ताकी आग लगते ही लोग तुरंत बाहर निकल जाएं। आपको अपनी बिल्डिंग की सीढ़ियों को साफ रखना चाहिए, ताकी इमरजेंसी की स्थिति में निकलने में आसानी हो।

इमरजेंसी की स्थिति में इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

  • फायर ब्रिगेड-101
  • एंबुलेंस के लिए- 102
  • पुलिस के लिए-100
  • यूनिवर्सल इमरजेंसी नंबर-112
Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article