Salt Check Real or Fake: आज के समय में या तो ज्यादातर चीजें नकली हैं या फिर उसमें मिलावट की गई होती है। खाने-पीने की कई चीजों में भी धड़ल्ले से मिलावट की जाती है। हर घर में इस्तेमाल होने वाला नमक (Salt) भी मिलावटी या फिर नकली मिल रहा है। नकली या फिर मिलावटी नमक खाने से हमारा स्वास्थ्य खराब हो सकता है और हम बीमार भी पड़ सकते हैं।
आम आदमी आसानी से असली और नकली नमक की पहचान नहीं कर पाता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि हम असली और नकली नमक की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से असली और नकली नमक की पहचान कर पाएंगे।
घर बैठे खुद इन तरीकों से करें असली नमक की पहचान:-
- नमक की पहचान करने का एक तरीका ये है कि एक आलू को दो टुकड़ों में बांट लें। अब आलू के एक तरफ नमक लगाकर कम से कम 3 से 4 मिनट तक उसे छोड़ दें। अब आलू के जिस टुकड़े पर नमक लगाया है, उस तरफ दो बूंद नींबू का रस डालें। अगर नींबू का रस डालने के कुछ मिनट बाद नमक का रंग नीला हो जाता है तो इसका मतलब नमक मिलावटी है। वहीं अगर नमक का रंग नहीं बदलता है तो ये असली है। असली नमक की पहचान करने का एक और तरीका ये भी है कि आपको 1 गिलास पानी लेकर इसमें 1 चम्मच नमक को घोलिए। अगर नमक में चाक मिलाया गया है तो पानी घुलने के बाद हल्का सा सफेद नजर आएगा।
हमें उम्मीद है कि ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली नमक की पहचान कर पाएंगे।
