अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत में रसोई गैस की दिक्कत हो रही है। रसोई गैस के लिए लंबी-लंबी लाइन फिर से दिखने लगी हैं। कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई तक रोक दी गई है। यहां तक IRCTC ने भी एलपीजी गैस के दूसरे विकल्प पर काम करने का आदेश जारी किया है। अभी सबसे ज्यादा गैस बुकिंग को लेकर दिक्कत हो रही है, हालांकि आप घर बैठे गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं HP, Indane और Bharat Gas सिलेंडर को ऑनलाइन बुक करने का तरीका....
Indane Gas ऑनलाइन कैसे बुक करें?
अगर आप Indane Gas के ग्राहक हैं, तो अब गैस सिलेंडर बुक करने के लिए गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। इंडेन गैस सिलेंडर को ऑनलाइन बुक करने के लिए ग्राहक Indian Oil Corporation की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ग्राहक का मोबाइल नंबर कंपनी के साथ रजिस्टर होना जरूरी है। नए यूजर्स को वेबसाइट पर जाकर “Register” विकल्प के जरिए अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद लॉगिन करके डैशबोर्ड पर जाएं और “Book Cylinder” विकल्प चुनें। स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करके बुकिंग पूरी की जा सकती है।
IVRS नंबर से भी कर सकते हैं बुकिंग
ग्राहक फोन कॉल के जरिए भी आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर कॉल करना होगा। कॉल के बाद आने वाले वॉयस निर्देशों को फॉलो करके बुकिंग पूरी की जा सकती है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राहक के मोबाइल पर भुगतान का लिंक भेजा जाता है।
मिस्ड कॉल से तुरंत बुक हो जाएगा सिलेंडर
इंडेन गैस ग्राहकों के लिए मिस्ड कॉल से सिलेंडर बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8454955555 पर मिस्ड कॉल देना होता है। इसके बाद कंपनी की ओर से मोबाइल पर भुगतान लिंक और बुकिंग की जानकारी भेज दी जाती है।
WhatsApp से भी कर सकते हैं बुकिंग
आजकल WhatsApp के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक करना संभव है। इसके लिए ग्राहकों को 7588888824 नंबर अपने फोन में सेव करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से “Hi” लिखकर मैसेज भेजने पर चैटबॉट बातचीत शुरू कर देता है। यहां दिए गए विकल्पों में से सिलेंडर बुकिंग का विकल्प चुनकर भुगतान किया जा सकता है।
Bharat Gas सिलेंडर कैसे बुक करें
Bharat Gas के ग्राहक IVRS कॉल के जरिए 7715012345 या 7718012345 नंबर पर फोन करके गैस रिफिल बुक कर सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp के माध्यम से भी सिलेंडर बुकिंग की सुविधा दी गई है। इसके लिए ग्राहक 1800224344 नंबर पर मैसेज भेज सकते हैं। वहीं ग्राहक Hello BPCL मोबाइल एप, SMS सेवा या आधिकारिक भारत गैस वेबसाइट के जरिए भी रिफिल बुकिंग कर सकते हैं।
HP गैस सिलेंडर बुकिंग के तरीके
HP Gas, जो कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम की एलपीजी सेवा है, अपने ग्राहकों को “HP Anytime” सेवा के तहत कई बुकिंग विकल्प उपलब्ध कराता है। ग्राहक 7718955555 नंबर पर कॉल करके गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। WhatsApp के जरिए बुकिंग के लिए 9222201122 नंबर दिया गया है। वहीं मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक करने के लिए 9493602222 नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी जानकारी या सहायता के लिए 18002333555 आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध है। ग्राहक हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप के जरिए भी सिलेंडर बुकिंग और ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
LPG इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1906
गैस सिलेंडर बुकिंग करते समय उपभोक्ताओं को केवल आधिकारिक नंबर, वेबसाइट या एप का ही उपयोग करने की सलाह दी जाती है। अनजान नंबरों या संदिग्ध लिंक के माध्यम से बुकिंग करने से धोखाधड़ी का खतरा हो सकता है।
यदि किसी भी प्रकार की गैस से जुड़ी आपात स्थिति सामने आती है, तो उपभोक्ता तुरंत राष्ट्रीय एलपीजी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1906 पर संपर्क कर सकते हैं। यह नंबर देशभर में गैस से जुड़े हादसों या आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए उपलब्ध है।
