यूटिलिटी

Credit Card: कितना खर्चा उठा सकता है आपका क्रेडिट कार्ड, कैसे तय होती है लिमिट, चुटकियों में ऐसे करें पता

अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर क्रेडिट कार्ड बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। लेकिन हर क्रेडिट कार्ड की लिमिट होती है और अगर आपको अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट नहीं पता तो यह आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर बैठे आसानी से कैसे अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट के बारे में पता कर सकते हैं।

Image

कितना खर्चा उठा सकता है आपका क्रेडिट कार्ड, कैसे तय होती है लिमिट, चुटकियों में ऐसे करें पता

Photo : Times Now Digital

Credit Card: आज के समय में क्रेडिट कार्ड एक बहुत ही फायदेमंद वित्तीय उपकरण बन चुका जिसका इस्तेमाल आप अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर कर सकते हैं। इतना ही नहीं, बहुत से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर भी जारी करते हैं। क्रेडिट कार्ड से विभिन्न प्रकार की पेमेंट करके आप रिवॉर्ड पॉइंट्स भी कमा सकते हैं। ऐसे विभिन्न प्रकार के कारणों की वजह से लोगों के बीच क्रेडिट कार्ड काफी पॉपुलर हो चुके हैं। लेकिन दुनिया में मौजूद अधिकतर चीजों की तरह ही क्रेडिट कार्ड की भी अपनी सीमा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर बैठे चुटकियों में अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट कैसे पता कर सकते हैं।

ऐसे करें चुटकियों में पता

आप मोबाइल पर ही विभिन्न प्रकार से क्रेडिट कार्ड लिमिट चेक कर सकते हैं। अपने मोबाइल में बैंक ऐप को खोलकर उसमें क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट चेक कर लें। स्टेटमेंट में आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी दी गई होती है। बैंक ऐप के साथ-साथ आप बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल करके भी अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट पूछ सकते हैं। अपने आस-पास मौजूद ATM में जाकर अपना क्रेडिट कार्ड मशीन में डालने पर भी स्क्रीन पर आपको क्रेडिट कार्ड की लिमिट दिख जाती है।

कैसे तय होती है क्रेडिट कार्ड की लिमिट

आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट आपके बैंक या फिर क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी द्वारा तय की जाती है। इसके लिए क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी विभिन्न प्रकार के फैक्टर्स को जांचती है। आपका क्रेडिट स्कोर क्या है, मासिक कमाई कितनी है, पहले से आप पर कितने लोन हैं, आपके लोन के भुगतान की स्थिति और आपकी नौकरी की स्थिरता जैसे फैक्टर्स इस लिस्ट में शामिल हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article