यूटिलिटी

हाउसवाइफ भी फाइल करें ITR, मिलेंगे कई बड़े फायदे, नहीं खर्च होगा एक भी रुपया

Income Tax Return Filing: हाउसवाइफ किसी तरह की कोई इनकम हासिल नहीं करतीं। ऐसे में उन्हें कोई टैक्स फाइल करने की जरूरत नहीं है। मगर यदि वे फिर भी टैक्स रिटर्न फाइल करें तो इसके कई फायदे मिलेंगे। दूसरी बात उन पर 1 रु की भी टैक्स देनदारी नहीं होगी।

Image

आयकर रिटर्न फाइल करना है फायदेमंद

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • हाउसवाइफ के लिए आईटीआर फाइल करना फायदेमंद
  • लोन मिलने में होगी आसानी
  • वीजा एप्लिकेशन में आईटीआर आएगी काम

Income Tax Return Filing: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की लास्ट डेट 31 जुलाई है। सरकार इस डेडलाइन को आगे बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है। जो लोग इनकम हासिल करते हैं उनके लिए आईटीआर फाइल करना जरूरी है। पर सवाल यह है कि जो लोग किसी तरह की कोई इनकम हासिल नहीं करते क्या उन्हें भी आईटीआर फाइल करनी चाहिए। ऐसे लोगों में हाउसवाइफ भी शामिल हैं। यदि किसी तरह की कोई इनकम प्राप्त न करने वाली हाउसवाइफ भी आईटीआर फाइल करें तो ये उनके लिए फायदेमंद साबित होगा।

नहीं लगेगा 1 रु का भी टैक्स

हाउसवाइफ किसी तरह की कोई इनकम हासिल नहीं करतीं। ऐसे में उन्हें कोई टैक्स फाइल करने की जरूरत नहीं है। मगर यदि वे फिर भी टैक्स रिटर्न फाइल करें तो इसके कई फायदे मिलेंगे। दूसरी बात उन पर 1 रु की भी टैक्स देनदारी नहीं होगी। इसलिए वे जीरो रिटर्न या NIL रिटर्न फाइल कर सकती हैं।

क्या है जीरो या NIL रिटर्न ITR

हाउसवाइफ जैसे लोगों को कोई टैक्स नहीं देना होता। पर यदि वे फिर भी टैक्स रिटर्न फाइल करें तो उसे जीरो या NIL रिटर्न ITR कहा जाता है। किसी वित्त वर्ष 2.50 लाख रुपये से कम इनकम होने पर भी कोई टैक्स लाएबिलिटी नहीं बनती और तब भी जीरो या NIL आईटीआर ही फाइल की जाएगी।

क्या मिलेंगे फायदे

  • लोन के लिए 3 साल की ITR डॉक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं। ऐसे में हाउसवाइफ को आसानी से लोन मिल सकता है
  • हाउसवाइफ के नाम पर की गई एफडी पर जो ब्याज मिलेगा, उस पर टीडीएस कट रह होगा, जिसका रिफंड मिल जाएगा
  • वीजा एप्लिकेशन में आईटीआर की जरूरत पड़ती है
  • आईटीआर से क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने में भी आसानी होती है, क्योंकि ये इनकम के प्रूफ के तौर पर काम करता है

3 करोड़ से अधिक आईटीआर फाइल

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अब तक 3 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न (आईटीआर) फाइल हो चुके हैं। इनमें से करीब 91 फीसदी रिटर्न इलेक्ट्रॉनिक रूप से वेरिफाई भी हो चुके हैं। आयकर विभाग के मुताबिक अब तक 3.06 करोड़ आईटीआर फाइल हुए हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article