यूटिलिटी

HDFC Credit Card: HDFC क्रेडिट कार्ड का करते हैं इस्तेमाल, अब इन पेमेंट्स के लगेंगे ज्यादा पैसे

HDFC बैंक ने अपने कंज्यूमर और बिजनेस क्रेडिट कार्ड के नियमों में जरूरी बदलाव किये हैं जिसका सीधा असर कार्डहोल्डर्स पर पड़ेगा। अगर आप थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल कर रेंटल ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको अतिरिक्त चार्ज का भुगतान करना होगा। यूटिलिटी, फ्यूल के साथ-साथ एजुकेशन और Easy-EMI के ऑप्शंस पर भी अतिरिक्त चार्ज वसूला जाएगा।

Image

HDFC क्रेडिट कार्ड का करते हैं इस्तेमाल, अब इन पेमेंट्स के लगेंगे ज्यादा पैसे

Photo : Times Now Digital

HDFC Credit Card: 1 अगस्त 2024 से देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक HDFC बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में कुछ जरूरी बदलाव किये हैं। क्रेडिट कार्ड नियमों में किये गए बदलावों का सीधा असर कार्डधारक पर पड़ेगा। अगर आप भी HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। अगर आप पेटिएम, मोबीक्विक, क्रेड या चेक जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल कर किराया भरते हैं तो अब आपको भुगतान की गई रकम पर 1% का चार्ज देना होगा।

एजुकेशनल ट्रांजेक्शन भी हुआ महंगा

रेंटल ट्रांजेक्शन के साथ ही एजुकेशनल ट्रांजेक्शन पर भी आपको 1% चार्ज का भुगतान करना होगा। ध्यान रहे कि कॉलेज या स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट या उनकी POS मशीन के माध्यम से अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर भुगतान करते हैं तो आपको कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

फ्यूल ट्रांजेक्शन पर भी अतिरिक्त चार्ज

साथ ही अगर आप कंज्यूमर कार्ड से 15,000 रुपये से अधिक फ्यूल ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको 1% अतिरिक्त चार्ज देना होगा और अधिकतम 3000 रुपये तक का चार्ज ही वसूला जाएगा। 15,000 रुपये से कम की फ्यूल ट्रांजेक्शन पर आपको कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। दूसरी तरफ अगर बिजनेस कार्ड का इस्तेमाल कर 30,000 रुपये तक का फ्यूल ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा जबकि 30,000 रुपये से अधिक का भुगतान करने पर आपको 1% चार्ज देना होगा।

यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर

अगर आप HDFC का कंज्यूमर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके 50,000 रुपये तक का ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा। जबकि 50,000 रुपये से अधिक की ट्रांजेक्शन पर 1% का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। बिजनेस कार्ड का इस्तेमाल कर 75,000 रुपये से अधिक की ट्रांजेक्शन पर 1% प्रति ट्रांजेक्शन जितना चार्ज देना होगा।

EMI ऑप्शन भी हुआ महंगा

अगर आप ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर पर Easy-EMI ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं तो भी अब आपको अतिरिक्त चार्ज का भुगतान करना पड़ेगा। आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि ऊपर बताई गई सभी ट्रांजेक्शन्स पर सरकार के नियमों के अनुसार GST का भुगतान भी करना होगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article