HDFC Bank FD: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई ब्याज दरें 10 जून, 2024 से प्रभावी होंगी। बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट (BPS) का इजाफा किया है। सामान्य नागरिकों के लिए बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि की एफडी पर 3 फीसदी से 7.25 फीसदी के बीच ब्याज ऑफर कर रहा है। 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम अवधि पर सबसे अधिक ब्याज दर 7.25 फीसदी है।
HDFC की ब्याज दर
एचडीएफसी बैंक फिलहाल सामान्य नागरिकों को 7 से 29 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 फीसदी ब्याज दर देता है। 30 से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि 46 दिनों और छह महीने से कम समय के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
छह महीने से एक दिन और नौ महीने से कम समय के बीच मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर बैंक 5.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है। बैंक नौ महीने से एक दिन और एक साल से कम समय के बीच मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर 6 फीसदी की दर से ब्याज की पेशकश कर रहा है।
18 महीने की एफडी पर ब्याज
एक साल से लेकर 15 महीने से कम अवधि के बीच मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर फिलहाल 6.60 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है, जबकि 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम अवधि के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 7.10 फीसदी का ब्याज मिलता है। बैंक 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम अवधि की डिपॉजिट पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज देता है। एचडीएफसी बैंक अब 21 महीने से लेकर दो साल और ग्यारह महीने से कम अवधि की एफडी पर 7 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करेगा।
10 साल की FD पर रिटर्न
बैंक 2 साल 11 महीने से लेकर 3 साल और 2 साल 1 दिन से कम अवधि की एफडी के लिए 7 फीसदी और 2 साल 11 महीने से कम अवधि तक की एफडी पर 7.15 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 5 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष की अवधि की एफडी पर 7 फीसदी की दर से ब्याज प्रदान कर रहा है।
