यूटिलिटी

त्योहारों में Credit Card से Shopping करते समय इन 7 बातों का रखें ख्याल

त्योहारी सीजन में शॉपिंग के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। क्रेडिट कार्ड औक डिस्काउंट ऑफर्स देखकर की जा रही खरीदारी पूरा बजट बिगाड़ सकती है।

Image

क्रेडिट कार्ड से फेस्टिव शॉपिंग कर रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान (Photo: iStock)

Festive Shopping Guide: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग बढ़ जाती है। सेल, डिस्काउंट और क्रेडिट कार्ड ऑफर्स देखकर कई लोग जरूरत से ज्यादा खरीदारी भी करने लगते हैं। हालांकि, क्रेडिट कार्ड (Credit Card) सुविधाजनक तो जरूर लगता है लेकिन अगर खर्च का हिसाब न रखा जाए तो अगले महीने का बजट बिगड़ सकता है। अगर आप भी फेस्टिव शॉपिंग क्रेडिट कार्ड से कर रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए-

बजट पहले तय करें

शॉपिंग शुरू करने से पहले तय कर लें कि आप त्योहारों की खरीदारी पर कुल कितना खर्च करेंगे। क्रेडिट कार्ड की लिमिट को अपना बजट न मानें। अपनी आय और जरूरी खर्चों को ध्यान में रखते हुए एक निश्चित रकम तय करें और कोशिश करें कि खरीदारी उसी सीमा में रहे।

डिस्काउंट देखकर गैर-जरूरी सामान न खरीदें

‘20% कैशबैक’ या ‘नो-कॉस्ट EMI’ देखकर ऐसी चीज खरीदना सही नहीं है जिसकी जरूरत ही नहीं है। ऑफर से पहले सामान की वास्तविक कीमत भी जांचें। कई बार डिस्काउंट के बावजूद दूसरी जगह वही प्रोडक्ट कम कीमत पर मिल सकता है।

बिल का भुगतान समय पर करें

क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने के बाद बिल की due date जरूर नोट करें। समय पर पूरा बिल चुकाने से ब्याज और लेट फीस से बचने में मदद मिलती है। केवल न्यूनतम राशि का भुगतान करने की आदत न बनाएं, क्योंकि बाकी रकम पर ब्याज लग सकता है।

EMI की कुल लागत समझें

महंगे सामान को EMI पर खरीदने से पहले सिर्फ मासिक किस्त न देखें। ब्याज, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज जोड़कर कुल भुगतान कितना होगा, यह भी देखें। ‘नो-कॉस्ट EMI’ में भी कुछ शर्तें या शुल्क हो सकते हैं, इसलिए नियम पढ़ना जरूरी है।

रिवॉर्ड और कैशबैक की शर्तें देखें

त्योहारी सीजन में बैंक और कार्ड कंपनियां अलग-अलग रिवॉर्ड और कैशबैक ऑफर देती हैं। लेकिन हर ऑफर पर मिलने वाला लाभ अपने-आप नहीं मिलता। मिनिमम ट्रांजैक्शन, खास वेबसाइट, समय सीमा या कैशबैक की अधिकतम सीमा जैसी शर्तें हो सकती हैं।

क्रेडिट लिमिट का पूरा इस्तेमाल न करें

एक साथ बड़ी खरीदारी करके कार्ड की लगभग पूरी लिमिट इस्तेमाल करने से बचें। ज्यादा बकाया रकम अगले बिल में भुगतान का दबाव बढ़ा सकती है। साथ ही, जरूरत से ज्यादा क्रेडिट इस्तेमाल करने के बजाय अपने नियमित खर्च और भुगतान क्षमता को ध्यान में रखना बेहतर है।

हर ट्रांजैक्शन का हिसाब रखें

त्योहारों में छोटी-बड़ी कई खरीदारी होती है, इसलिए खर्च का हिसाब आसानी से बिगड़ सकता है। हर कार्ड ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड रखें और बैंक ऐप या स्टेटमेंट में नियमित रूप से उसे चेक करें। कोई अनजान या गलत ट्रांजैक्शन दिखे तो तुरंत कार्ड जारी करने वाली संस्था से संपर्क करें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article