यूटिलिटी

Fastag Annual Pass: क्या फास्टैग बैलेंस से खरीद पाएंगे 3000 रुपये का वार्षिक पास? जानें पूरा सच

सरकार ने इस पास की कीमत 3000 रुपये तय की है। यह पास एक साल तक मान्य रहेगा। इस पास की मदद से 200 ट्रिप तक की जा सकती हैं। यानी एक बार पास खरीदने के बाद आपको बार-बार टोल टैक्स का पेमेंट नहीं करना होगा। 15 अगस्त से पास को आधिकारिक तौर पर एक्टिवेट कर दिया गया है।

Image

Fastag Annual Pass: क्या फास्टैग बैलेंस से खरीद पाएंगे 3000 रुपये का वार्षिक पास? जानें पूरा सच

Fastag Annual Pass: देशभर में 15 अगस्त से फास्टैग वार्षिक पास की सुविधा शुरू हो गई है। इस पास की कीमत 3000 रुपये तय की गई है और इसकी वैधता एक साल होगी। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या फास्टैग में पहले से मौजूद बैलेंस से यह पास खरीदा जा सकता है या इसके लिए अलग पेमेंट करनी होगी। आइए जानते हैं सरकार के नियम।

क्या फास्टैग बैलेंस से खरीद सकते हैं पास?

कई वाहन मालिक मान रहे हैं कि फास्टैग में पड़े 3000 रुपये के बैलेंस से सीधे एनुअल पास लिया जा सकता है। लेकिन यह पूरी तरह गलतफहमी है। एनुअल पास और फास्टैग बैलेंस दो अलग-अलग चीजें हैं। एनुअल पास खरीदने के लिए आपको अलग से ट्रांजैक्शन करना होगा। वहीं, आपके फास्टैग में पड़ा बैलेंस केवल रोजाना टोल भुगतान के लिए ही मान्य होगा।

वार्षिक पास की कीमत और लिमिट

सरकार ने इस पास की कीमत 3000 रुपये तय की है। यह पास एक साल तक मान्य रहेगा। इस पास की मदद से 200 ट्रिप तक की जा सकती हैं। यानी एक बार पास खरीदने के बाद आपको बार-बार टोल टैक्स का पेमेंट नहीं करना होगा। यह सुविधा खासकर उन कार मालिकों के लिए फायदेमंद होगी जो लंबी दूरी की यात्रा बार-बार करते हैं और टोल टैक्स में भारी रकम खर्च करते हैं।

कहां से खरीद सकते हैं पास?

एनुअल फास्टैग पास लेने के लिए अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके लिए आप अपने फोन में राजमार्ग यात्रा (Rajmarg Yatra) ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आप नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय आपको अपने वाहन की डिटेल और 3000 रुपये का पेमेंट करना होगा।

कब से होगा एक्टिवेट?

सरकार ने 14 अगस्त से इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। जबकि 15 अगस्त से पास को आधिकारिक तौर पर एक्टिवेट कर दिया गया है। यानी अब आप पास खरीदने के बाद तुरंत इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, आपका फास्टैग बैलेंस पहले की तरह सामान्य टोल पेमेंट में ही उपयोग होगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article