जब से सरकार ने एथेनॉल वाले पेट्रोल को लॉन्च किया है तब से ही हर दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग के तरह बवाल हो रहे हैं। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के अलावा व्हाट्सएप और फेसबुक पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल की टंकी के आसपास बड़ी संख्या में मधुमक्खियां मंडराती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रोल भरते समय मोटरसाइकिल की खुली फ्यूल टैंक के आसपास दर्जनों मधुमक्खियां मौजूद हैं। पहली नजर में यह असामान्य जरूर लगता है, लेकिन केवल इस आधार पर यह निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है कि मधुमक्खियों के आकर्षण का कारण एथेनॉल मिश्रित ईंधन ही था। वीडियो में न तो ईंधन की रासायनिक जांच दिखाई गई है और न ही यह बताया गया है कि यह घटना किस परिस्थिति में हुई।
क्या एथेनॉल मधुमक्खियों को आकर्षित करता है?
तमाम रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक शुद्ध एथेनॉल स्वयं चीनी या मधुमक्खियों के लिए भोजन का स्रोत नहीं है, हालांकि कुछ कीट फलों या अल्कोहल युक्त गंधों को महसूस कर सकते हैं, लेकिन वर्तमान में ऐसा कोई व्यापक वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है जो यह साबित करता हो कि E20 या E85 पेट्रोल सामान्य रूप से मधुमक्खियों को बड़ी संख्या में आकर्षित करता है। मधुमक्खियों की उपस्थिति के पीछे स्थानीय पर्यावरण, आसपास के पौधे, छत्ते की निकटता या अन्य गंध संबंधी कारक भी जिम्मेदार हो सकते हैं।

ethanol blended petrol and honeybees viral video
वायरल वीडियो AI से बनाया गया है
हमारे फैक्ट-चेक में यह वीडियो निकला है। यदि आप वीडियो को ध्यान से देखते हैं तो उसमें Google Gemini AI का लोगो नीचे लेफ्ट में नजर आ रहा है। इससे यह शक पुख्ता होता है कि यह एक एआई वीडियो है। पहले जेमिनी से एक फोटो बनाया गया है और उसे किसी अन्य एआई टूल से वीडियो में बदला गया है।
