यूटिलिटी

UMANG App पर EPFO की 5 बड़ी सुविधाएं, फेस स्कैन से UAN एक्टिवेट करना हुआ आसान

अब कर्मचारी आधार फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से नया UAN बना और एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए कागजी दस्तावेज लेकर कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल से OTP और फेस स्कैन के जरिए पहचान का वेरिफिकेशन किया जा सकता है।

Image

उमंग ऐप से लोगों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है।

अगर आपका PF अकाउंट है और UAN से जुड़ा कोई काम करने के लिए बार-बार दफ्तर या साइबर कैफे जाने की जरूरत पड़ती है, तो अब आपके लिए राहत की खबर है। EPFO ने अपनी कई जरूरी ऑनलाइन सेवाओं को UMANG App के जरिए और आसान बना दिया है। अब कर्मचारी आधार फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से नया UAN बना और एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए कागजी दस्तावेज लेकर कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल से OTP और फेस स्कैन के जरिए पहचान की पुष्टि की जा सकती है।

UAN एक्टिव होने के बाद PF से जुड़ी कई सुविधाएं भी मोबाइल पर ही मिल जाती हैं। इनमें PF बैलेंस देखना, पासबुक डाउनलोड करना, क्लेम का स्टेटस चेक करना और KYC से जुड़े काम शामिल हैं।

नया UAN बनाना है तो क्या करना होगा?

अगर आपके पास अभी तक UAN नहीं है, तो UMANG App में जाकर 'UAN Allotment and Activation' विकल्प चुना जा सकता है। इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी और मोबाइल पर आए OTP से नंबर की पुष्टि करनी होगी। पहचान सत्यापन के लिए Aadhaar Face RD ऐप की मदद से फेस स्कैन किया जाएगा।

फेस ऑथेंटिकेशन होने के बाद नया UAN तैयार हो जाता है। इसकी जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेजी जाती है। अगर आपके आधार से पहले से UAN बना हुआ है, तो सिस्टम इसकी जानकारी भी दिखा सकता है।

पुराना UAN एक्टिवेट करने का तरीका

  • अगर आपके पास UAN नंबर है लेकिन वह एक्टिवेट नहीं है, तो UMANG App में 'UAN Activation' विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इस प्रक्रिया में UAN, आधार और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करनी होती है। इसके बाद OTP से वेरिफिकेशन और आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन पूरा किया जाता है।
  • सत्यापन सफल होने पर UAN एक्टिव हो जाता है और आपको SMS के जरिए अस्थायी पासवर्ड की जानकारी मिल सकती है।
  • फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए EPFO रिकॉर्ड में फोटो और पता अपडेट करने की सुविधा भी उपलब्ध है। यानी कई कामों के लिए अलग से कार्यालय जाने की जरूरत कम हो सकती है।

UAN एक्टिव होने के बाद मिलेंगी ये सुविधाएं

UMANG App के जरिए EPFO की कई सेवाओं का इस्तेमाल मोबाइल से किया जा सकता है। इनमें प्रमुख रूप से:

  • PF खाते का बैलेंस चेक करना
  • EPF पासबुक देखना या डाउनलोड करना
  • PF क्लेम का स्टेटस देखना
  • KYC से जुड़ी जानकारी अपडेट करना
  • UAN से संबंधित जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल करना

इससे कर्मचारियों को अपने PF खाते की जानकारी के लिए बार-बार कार्यालय या फिर किसी दूसरे माध्यमों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह नई सुविधा करोड़ों यूजर्स को बड़ी सुविधा देने वाली है।

UMANG App क्या है?

UMANG यानी Unified Mobile Application for New-age Governance भारत सरकार का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य अलग-अलग सरकारी विभागों की ऑनलाइन सेवाओं को एक ही ऐप के जरिए उपलब्ध कराना है।

इस प्लेटफॉर्म पर EPFO समेत कई सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन जैसी सुविधा जुड़ने से UAN से संबंधित कुछ प्रक्रियाएं मोबाइल के जरिए पूरी करना और आसान हो गया है। अगर आप EPFO के सदस्य हैं, तो UMANG App आपके लिए PF से जुड़े कई काम घर बैठे करने का एक सुविधाजनक विकल्प हो सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article