EPFO Rules: साल 2025 की शुरुआत कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने कामकाज को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में 5 बड़े बदलाव लागू किए हैं, जो देशभर के 7 करोड़ से अधिक एक्टिव PF मेंबर्स के लिए राहत की खबर हैं। अब न तो बार-बार ऑफिस जाने की जरूरत है और न ही कागजों के झंझट में पड़ने की। अब कई सारी सुविधाएं ऑनलाइन और फास्ट हो चुकी हैं।
1. प्रोफाइल अपडेट अब कुछ ही क्लिक में
अब UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) आधार से लिंक होने पर नाम, जन्मतिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति, माता-पिता या जीवनसाथी का नाम जैसी जानकारियों को अपडेट करने के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करने की जरूरत नहीं है। यह प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन और बेहद सरल हो गई है।
2. नौकरी बदलने पर PF खुद ट्रांसफर होगा
15 जनवरी 2025 से, नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर के लिए पुराने या नए नियोक्ता की मंजूरी की आवश्यकता नहीं है। PF अपने आप ही नए खाते में ट्रांसफर हो जाएगा, जिससे कर्मचारियों को जल्द और सीधा लाभ मिलेगा।
3. जॉइंट डिक्लेरेशन प्रक्रिया हुई पूरी तरह डिजिटल
16 जनवरी 2025 से, जॉइंट डिक्लेरेशन फॉर्म भी अब ऑनलाइन सबमिट किया जा सकता है, यदि UAN पहले से आधार से लिंक है। हालांकि, जिन सदस्यों का UAN नहीं बना है या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके लिए अभी भी फिजिकल फॉर्म आवश्यक रहेगा।
4. पेंशन भुगतान के लिए सेंट्रलाइज्ड सिस्टम
1 जनवरी 2025 से, EPFO ने सेंट्रलाइज्ड पैंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS) शुरू किया है। अब पेंशन सीधे NPCI प्लेटफॉर्म के जरिए किसी भी बैंक खाते में भेजी जाएगी। PPO को अब UAN से लिंक किया गया है, जिससे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करना बेहद आसान हो गया है।
5. हाई सैलरी वालों के लिए पेंशन नियम स्पष्ट
जिन कर्मचारियों की सैलरी EPFO लिमिट से अधिक है और वे उस आधार पर पेंशन लेना चाहते हैं, उनके लिए अब एक्स्ट्रा कंट्रीब्यूशन का स्पष्ट नियम लागू कर दिया गया है। निजी ट्रस्ट चलाने वाली कंपनियों को भी यही प्रक्रिया अपनानी होगी। इससे पूरा सिस्टम पारदर्शी और ट्रेकेबल हो गया है।
EPFO की नई पहचान: पेपरलेस से स्मार्टनेस तक
इन सभी परिवर्तनों से EPFO ने खुद को सिर्फ एक बचत योजना से कहीं आगे, एक स्मार्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया है। अब न फॉर्म भरने की झंझट है, न ऑफिस के चक्कर, हर सेवा कुछ क्लिक पर उपलब्ध है।
