एजुकेशन

RPSC SI Recruitment: एसआई भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक साक्षात्कार कार्यक्रम

RPSC SI Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बहुप्रतीक्षित उपनिरीक्षक (एसआई)/प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2025 (गृह ग्रुप-1) के प्रथम चरण के साक्षात्कारों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

Image

आरपीएससी एसआई भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल

RPSC SI Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अहम अपडेट शेयर किया है।आयोग ने बहुप्रतीक्षित उपनिरीक्षक (एसआई)/प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2025 (गृह ग्रुप-1) के प्रथम चरण के साक्षात्कारों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। ये साक्षात्कार 5 अक्टूबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे।

उल्लेखनीय है कि आरपीएससी द्वारा 15 सितंबर को साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 4019 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। इनमें अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) के 62 तथा गैर-अनुसूचित क्षेत्र (नॉन-टीएसपी) के 3957 अभ्यर्थी शामिल हैं।

इस भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम 19 जून 2026 को जारी किया गया था। इसके पश्चात पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा 3 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके उपरांत पुलिस रेंज मुख्यालयों से डेटा प्राप्त होते ही साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी गई है। अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों को अपने विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) सभी आवश्यक शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ 25 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से भिजवाने होंगे।

सहायक आचार्य भर्ती: साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत ज्योग्राफी, इतिहास एवं म्यूजिक वोकल विषय के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इन परिणामों के साथ ही इस भर्ती परीक्षा के सभी 29 विषयों की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा कनिष्ठ विधि अधिकारी (जयपुर विकास प्राधिकरण)भर्ती,2025 अंतर्गत भी साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत विज्ञापित पदों के विरूद्ध इतिहास विषय में 128 एवं ज्योग्राॅफी विषय में 225 तथा म्यूजिक वोकल के 2 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article