टेक एंड गैजेट्स

10,000mAh बैटरी के साथ भारत में Vivo S2 FE की जल्द हो सकती है एंट्री, कीमत और हुए फीचर्स लीक

Vivo S2 FE को भी भारत में Vivo V80 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Vivo S2 FE को ब्लैक और ग्रीन कलर में देखा गया है। इस स्मार्टफोन में आपको पावरफुल चिपसेट के साथ शानदार कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Image

वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको अब तक की सबसे बड़ी बैटरी का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने इस साल एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया है। अब साल खत्म होने से पहले कंपनी कुछ और बड़े धमाके करने की तैयारी कर रही है। अगर आप वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Vivo अपने नए स्मार्टफोन Vivo V80 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में इसकी लॉन्च डेट का ऐलान किया है।

वीवो फैंस के लिए गुड न्यूज यह है कि अब कंपनी के अपकमिंग फोन को लेकर एक बड़ी लीक सामने आई है। नई लीक में दावा किया गया है कि Vivo V80 के साथ कंपनी एक और नया स्मार्टफोन बाजार में उतार सकती है।

लीक की मानें तो, Vivo S2 FE को भी भारत में Vivo V80 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी या टीजर जारी नहीं किया है। इस बीच Vivo S2 FE की संभावित कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और कलर ऑप्शन्स से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन सामने आई है।

Vivo V80 के साथ हो सकती है Vivo S2 FE की एंट्री

टिप्स्टर Ahsan Kharbai (@AHSANKHARBAI) ने X पर Vivo S2 FE से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां शेयर की हैं। लीक के अनुसार, Vivo S2 FE को भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च होने वाले Vivo V80 के साथ पेश किया जा सकता है। Vivo V80 का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होने की बात कही गई है। हालांकि, Vivo ने अभी तक S2 FE के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

दो कलर ऑप्शन में दिखा स्मार्टफोन

लीक हुई तस्वीरों में Vivo S2 FE को ब्लैक और ग्रीन कलर में देखा गया है। फोन के पीछे ऊपर बाईं तरफ चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। इस कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा लेंस और एक LED फ्लैश दिया गया है। फोन का बैक पैनल फ्लैट डिजाइन में दिखाई देता है। वहीं, फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए जा सकते हैं।

Vivo S2 FE के स्पेसिफिकेशन्स

लीक के मुताबिक, Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी कैमरे के लिए स्क्रीन के बीच में पंच-होल कटआउट दिखाई दे सकता है। नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट मिलने की उम्मीद है।

परफॉर्मेंस के लिए Vivo S2 FE में MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ फोन में LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। अगर ये स्पेसिफिकेशन्स सही साबित होते हैं, तो फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में रखा जा सकता है। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलने की बात कही गई है।

सोनी सेंसर के साथ डुअल कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony IMX852 सेंसर के साथ मिल सकता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बड़ी बैटरी का सपोर्ट

Vivo S2 FE की सबसे खास बात इसकी बैटरी हो सकती है। लीक के अनुसार, फोन में 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की भी बात कही गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

40 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

कीमत की बात करें तो लीक में दावा किया गया है कि Vivo S2 FE की कीमत भारत में 40,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। हालांकि, फोन की सटीक कीमत, रैम-स्टोरेज वेरिएंट और बिक्री की तारीख की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। Vivo S2 FE से जुड़ी ये सभी जानकारियां फिलहाल लीक पर आधारित हैं।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article