बिजनेस

Sensex 707, Nifty 241 अंक लुढ़का, अमेरिका से आई एक खबर और थमी हफ्ते भर की तेजी

शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स जहां शुरुआती कारोबार में 707 और निफ्टी 241 अंक तक लुढ़क गए। बाजार में चौतरफा बिकवाली हावी है।

Image

शेयर मार्केट में गिरावट

Share Market Crash Today Sensex Nifty : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 24 सितंबर को कारोबार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई। Nifty 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,200 के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि Sensex करीब 700 अंक टूटकर 74,200 के स्तर से नीचे आ गया। Nifty बुधवार को 23,446.80 अंक पर बंद हुआ। वहीं, गुरुवार को 23,221.80 अंक पर खुला इस दौरान 23,281.95 के हाई तक गया और 23,205.45 का लो बनाया। इसी तरह सेंसेक्स ने 74,362.29 का हाई और 74,120.62 लो बनाया है।

कहां से आया बाजार में दबाव?

बाजार पर सबसे बड़ा दबाव अमेरिकी शेयर बाजार से आया है। बुधवार को Wall Street में बिकवाली देखने को मिली। Dow Jones और S&P 500 करीब 0.7% नीचे बंद हुए, जबकि Nasdaq में 1.1% की गिरावट रही। असल में अमेरिकी बाजार पर बढ़ती Treasury yields का दबाव दिखा। US 10-year Treasury yield करीब 5.13% तक पहुंच गई, जो इक्विटी जैसे रिस्की एसेट्स के लिए सेंटिमेंट को प्रभावित करती है।

US yields में उछाल क्यों आया?

अमेरिका से आए मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ाई है। सितंबर का सर्विसेज PMI बढ़कर 58.7 पर पहुंचा, जो करीब पांच साल में इसका सबसे ऊंचा स्तर बताया गया है। वहीं, मैन्यूफैक्चरिंग PMI 56.7 रहा, जो 4 साल से ज्यादा समय का मजबूत स्तर है। मजबूत इकोनॉमिक एक्टिविटी के संकेतों ने Treasury yields को ऊपर धकेला। इसके अलावा US Treasury की 5 साल की सिक्योरिटीज की ऑक्शन में डिमांड भी कमजोर रही, जिससे यील्ड पर अतिरिक्त दबाव आया।

बैंक और फाइनेंशियल स्टॉक्स पर दबाव

शुरुआती कारोबार में बैंकिंग Financial stocks सबसे ज्यादा दबाव में नजर आए। Nifty Financial Services में करीब 1.84% की गिरावट है, जबकि Nifty Bank 1.42% और Nifty Private Bank 1.71% नीचे है। Financial Services Ex-Bank index में गिरावट 2.64% तक पहुंच गई। इसके उलट IT index करीब 0.20% ऊपर और Pharma index करीब 0.08% की मामूली बढ़त में है। FMCG भी लगभग 0.29% नीचे है। इससे संकेत मिलता है कि शुरुआती दबाव खासतौर पर financial और cyclical हिस्सों में ज्यादा है।

VIX में उछाल, बाजार में बढ़ी बेचैनी

India VIX करीब 7% उछलकर 11.08 पर पहुंच गया है। VIX में यह बढ़त बताती है कि बाजार में निकट अवधि को लेकर volatility की चिंता बढ़ी है। Nifty की शुरुआती गिरावट के साथ breadth भी कमजोर है, क्योंकि 45 शेयर गिरावट में हैं। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) ने हाल में बाजार को कुछ सहारा दिया है। बुधवार को FIIs ने भारतीय शेयर बाजार में ₹1,617.45 करोड़ की नेट बायिंग की, जबकि DIIs ने ₹2,341.46 करोड़ की खरीदारी की थी।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article