Nick and Priyanka's Cozy Moments: हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस (Nick Jonas) ने हाल ही में 17 सितंबर को अपना 34वां जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया। निक जोनस ने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान की खूब मस्ती की। निक ने 'परफेक्ट बर्थडे वीक' की झलक फैंस के साथ शेयर की है। शेयर की कई पिक्स में निक पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। निक ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरों और वीडियो का एक कैरोसेल पोस्ट किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: Parineeti Chopra का बड़ा खुलासा, Sushant Singh Rajput के साथ करने वाली थीं खास फिल्म)
गोल्फ डेट से बर्थडे केक तक दिखी खास झलक
इसके साथ उन्होंने प्रियंका को सेलिब्रेशन को खास बनाने का श्रेय देते हुए लिखा, 'यह एक परफेक्ट बर्थडे सेलिब्रेशन किया था, थैंक यू मेरी प्रियंका चोपड़ा।' निक द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में वह प्रियंका के साथ गोल्फ कोर्स पर नजर आए। एक फोटो में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद एक तस्वीर में दोनों परिवार के साथ गोल्फ खेलते हुए रिलैक्सिंग डे एंजॉय करते नजर आए। बर्थडे सेलिब्रेशन में निक के खास केक की झलक भी देखने को मिली। केक को चॉकलेट बार, कुकीज और मार्शमैलोज से सजाया गया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: 'Monster' में Salman Khan के साथ नजर आएगा ये साउथ एक्टर, 10 दिनों तक मुंबई में होगी शूटिंग)
निक ने अपनी बेटी मालती मैरी की भी प्यारी तस्वीर शेयर की। कलरफुल आउटफिट में कुर्सी पर बैठी मालती बेहद क्यूट लग रही हैं। निक के जन्मदिन पर प्रियंका ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने निक को किस करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था कि वह हर दिन उनके सभी सपनों को पूरा करते हैं। निक और प्रियंका की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई थी और उसी साल दिसंबर में दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में शादी कर ली।
