यूटिलिटी

EPF Details Update: अब EPF में ऑनलाइन अपडेट करें नाम और अन्य डिटेल्स, जानें- स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 3, 2024, 06:05 PM IST

EPF Details Update: इससे पहले, कर्मचारी भविष्य निधि के ग्राहकों को नियोक्ता से साइन करवाकर संयुक्त घोषणा पत्र जमा करना होता था। ईपीएफओ ने सब्सक्राइबर्स को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए एसओपी जारी की है। ईपीएफ सब्सक्राइबर ऑनलाइन 11 बदलाव कर सकते हैं।

Image

(Image Source: iStock)

EPF Details Update: अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के ग्राहक हैं और अपने अकाउंट बदलाव करना चाहते हैं, तो आप फिजिकल फॉर्म भरे बिना ऑनलाइन इस काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। इससे पहले, कर्मचारी भविष्य निधि के ग्राहकों को नियोक्ता से साइन करवाकर संयुक्त घोषणा पत्र जमा करना होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। वे इसे भरकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। ईपीएफओ ने सब्सक्राइबर्स को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए एसओपी जारी की है।

कर सकते हैं ये 11 बदलाव

ईपीएफ सब्सक्राइबर ऑनलाइन 11 बदलाव कर सकते हैं। ये हैं सदस्य का नाम, जेंडर, जन्म तिथि, पिता या माता का नाम, रिलेशनशिप, मैरिटल स्टेटस, जुड़ने की तिथि, नौकरी छोड़ने का कारण, नौकरी छोड़ने की तिथि, राष्ट्रीयता और आधार।

कैसे डिटेल्स करें अपडेट

  • सबसे पहले आपको epfindia.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब आपको ‘सर्विस’ के तहक ‘फॉर एम्प्लॉई’ पर जाना होगा। अब ‘ मेंबर यूएएन/ऑनलाइन सर्विस’ पर क्लिक करें।
  • एक नई स्क्रीन खुलेगी, जहां आपको ‘यूएएन’, ‘पासवर्ड’ और ‘कैप्चा’ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • अब आपका ईपीएफ खाता पेज खुल जाएगा। ऊपरी बाएं पैनल पर ‘मैनेज’ टैब पर जाएँ और ‘संयुक्त घोषणा’ पर क्लिक करें।
  • 'मेंबर आईडी' चुनें जिसमें आप बदलाव करना चाहते हैं।
  • यहां आपको अटैच करने के लिए 'दस्तावेजों की सूची' चुननी होगी और बदलाव करने के लिए उसे जमा करना होगा।
  • अनुरोध स्वीकार होने के बाद, इसे नियोक्ता को भेज दिया जाएगा।
  • नियोक्ता को अनुरोध प्राप्त होने के बाद इसे स्वीकृत करना होगा।

नियोक्ताओं को इन स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए

  • नियोक्ता को नियोक्ता आईडी दर्ज करनी होगी।
  • मेंबर टैब पर जाएं
  • ‘ज्वाइंट डिक्लेरेशन’ चेंज रिक्वेस्ट का विकल्प चुनें।
  • वे अपने रिकॉर्ड की जांच कर सकते हैं और फिर अनुरोध को स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं।
  • नियोक्ता द्वारा अनुरोध को मंजूरी दिए जाने के बाद, इसे EPFO को भेज दिया जाएगा।
Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article