यूटिलिटी

Elon Musk ने X पर लाया लिंकडिन जैसा फीचर, जॉब सर्च करने में मिलेगी मदद

LinkedIn like feature on Twitter: एलन मस्क जब से एक्स (पहले Twitter) के मालिक बने हैं तब से ही वे इस प्लेटफॉर्म के साथ अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।

Image

एक्स ने वेरिफाइड इंस्टीट्यूशंस के लिए एक्स हायरिंग बीटा तक शुरुआती पहुंच को अनलॉक किया है।

Photo : Twitter

LinkedIn like feature on Twitter: एलन मस्क जब से एक्स (पहले Twitter) के मालिक बने हैं तब से ही वे इस प्लेटफॉर्म के साथ अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। अब एक्स प्रोसेशनल नेटवर्किंग के क्षेत्र में भी आ गया है। एक्स ने हायरिंग के बीटा वर्जन को लॉन्च करके अपने प्लेटफॉर्म पर एक नए फीचर की की शुरुआत की है। एक्स के इस नए कदम के बाद पहले से मौजूद जॉब नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म जैसे कि लिंकडिन को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

हायरिंग बीटा की हुई शुरुआत

एक्स ने शनिवार को एक पोस्ट करते हुए बताया कि खास तौर पर वेरिफाइड इंस्टीट्यूशंस के लिए एक्स हायरिंग बीटा तक शुरुआती पहुंच को अनलॉक किया जा रहा है। इस पोस्ट से पता चलता है कि यह अभी कुछ संस्थाओं के लिए ही होगा। एक्स की इस पोस्ट पर यूजर्स अलग अलग तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। जहां कई सारे यूजर्स ने एक्स की इस नई सर्विस को लेकर सवाल खड़े किए तो वहीं कुछ यूजर्स ने दूसरे सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म्स को लेकर चिंताएं भी जताई हैं।

पूछे जा रहे ये सवाल

एक यूजर ने पूछा कि क्या यह जियो फिल्टर कर सकता है और सर्च के मल्टीपल क्राइटेरिया के लिए फिल्टर कर सकता है। एक यूजर ने लिखा कि यह एक उपयोगी सर्विस है। किसी खास जगह पर या पूरी तरह से ऑनलाइन नौकरियों को देखना काफी मददगार होगा। जबकि एक और यूजर ने लिखा कि क्या यह सर्विस कंपनियों के लिए है या फिर जॉब खोजने वालों के लिए।

यूजर्स ने कही ये बात

वहीं कुछ यूजर्स ने एक्स की इस सुविधा को लिंकडिन से ज्यादा बेहतर बताया है। एक यूजर ने लिखा कि बिना किसी शक के यह सर्विस लिंकडिन से ज्यादा सफल होगी। एक और यूजर ने लिखा कि RIP लिंकडिन, जिप रिक्रूटर, ग्लासडोर। वेरिफाइड इंस्टीट्यूशंस को अपने एक्स प्रोफाइल पर नौकरी की अपडेट सझा करने के लिए लगभग 82,550 रुपये का मंथली चार्ज देना होगा। नियोविन ने बताया कि एक्स पर हायरिंग सुविधा कंपनियों को सपोर्टेड अप्लीकेशन ट्रैकिंग सिस्टम (ATS) या एक्सएमएल फीड के जरिए डेटा इंपोर्ट करने में मदद कर सकती है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article