यूटिलिटी

Paytm: 15 मार्च के बाद पेटीएम की कौन-कौन सी सर्विस हो जाएगी बंद, क्या अटक सकता है आपका पैसा

Paytm Payment Bank: 16 फरवरी, 2024 को आरबीआई ने पेटीएम ग्राहकों को पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कुछ जरूरी सवालों के सेट जारी किए थे। आप भी जान लीजिए कि 15 मार्च 2024 के बाद से पेटीएम की कौन सी सर्विस बंद हो जएंगी।

Image

paytm fastag news

Photo : Shutterstock.com

Paytm Payment Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड से जुड़ी कई सेवाएं 15 मार्च 2024 के बाद से बंद हो जाएंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऑपेशन पर रोक लगाया है। हालांकि, ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसलिए बैंक ने ट्रांजेक्शन और अन्य सेवाओं को 15 मार्च तक जारी रखने का निर्देश दिया था। अब यह डेडलाइन खत्म होने जा रही है। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि 15 मार्च के बाद से पेटीएम की कौन-कौन सी सर्विस बंद हो जाएगी।

RBI ने जारी किए थे F&Q

16 फरवरी, 2024 को आरबीआई ने पेटीएम ग्राहकों को पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कुछ जरूरी सवालों के सेट जारी किए थे। ग्राहक जमा, क्रेडिट लेनदेन, प्रीपेड सेवाएं, वॉलेट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का इस्तेमाल 15 मार्च 2024 तक कर सकते हैं।

क्या 15 मार्च 2024 के बाद Paytm पेमेंट्स बैंक के ग्राहक खाते से पैसे निकाल सकते हैं?

हां, आप अपने अकाउंट में उपलब्ध शेष राशि का उपयोग, निकासी या ट्रांसफर के लिए करना जारी रख सकते हैं।

क्या पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं?

हां, आप अपने खाते में उपलब्ध शेष राशि को निकालने या ट्रांसफर करने के लिए अपने डेबिट कार्ड का उपयोग करना जारी रख सकते हैं।

मेरी सैलरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मेरे खाते में जमा होती है। क्या मैं इस खाते को आगे इस काम के लिए जारी रख सकता हूं?

नहीं, 15 मार्च 2024 के बाद आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ अपने खाते में ऐसा कोई क्रेडिट प्राप्त नहीं कर पाएंगे। सुझाव दिया जाता है कि असुविधा से बचने के लिए आप 15 मार्च 2024 से पहले किसी अन्य बैंक के साथ वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।

मुझे पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अपने खाते में सरकारी स्कीम से जुड़ी सब्सिडी या कुछ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर होते हैं। क्या मैं इस खाते में प्राप्त करना जारी रख सकता हूं?

नहीं, 15 मार्च 2024 के बाद, आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ अपने खाते में ऐसा कोई क्रेडिट प्राप्त नहीं कर पाएंगे। किसी भी असुविधा से बचने के लिए कृपया 15 मार्च 2024 से पहले अपने लिंक किए गए खाते को दूसरे बैंक में बदलने की व्यवस्था करें।

मेरे पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक वाला वॉलेट है। क्या मैं 15 मार्च 2024 के बाद भी इस वॉलेट से पैसे का उपयोग करना जारी रख सकता हूँ?

हां, आप वॉलेट में उपलब्ध शेष राशि को किसी अन्य वॉलेट या बैंक खाते का उपयोग, निकासी या ट्रांसफर जारी रख सकते हैं। हालांकि, मिनिमम केवाईसी वॉलेट-1 का उपयोग केवल मर्चेंट पेमेंट के लिए किया जा सकता है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मेरे वॉलेट में कैशबैक बकाया है। क्या मुझे यह कैशबैक 15 मार्च 2024 के बाद प्राप्त हो सकता है?

हां, रिफंड और कैशबैक जमा करने की अनुमति है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी फास्टैग

आप उपलब्ध शेष राशि तक टोल का भुगतान करने के लिए अपने FASTag का उपयोग जारी रख सकते हैं। हालांकि, 15 मार्च, 2024 के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी किए गए FASTags में कोई और टॉप अप की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह सुझाव दिया जाता है कि आप किसी भी असुविधा से बचने के लिए 15 मार्च, 2024 से पहले किसी अन्य बैंक द्वारा जारी किया गया नया FASTag खरीद लें।

15 मार्च 2024 के बाद यूपीआई/आईएमपीएस के माध्यम से पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते से पैसे निकाल सकते हैं?

आप अपने खाते में उपलब्ध शेष राशि तक यूपीआई/आईएमपीएस के माध्यम से पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते से अपना पैसा निकाल सकते हैं। आप 15 मार्च 2024 के बाद अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकते।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article