यूटिलिटी

Chandrayaan-3 Live Stream: जानें कब, कहां और कैसे देखें चंद्रयान-3 के लॉन्च की LIVE स्ट्रीमिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 13, 2023, 04:58 PM IST

Chandrayaan 3 Launch Date, Time, Place, Live Streaming, Telecast (चंद्रयान 3 कब लॉन्च होगा): इसरो 14 जुलाई को दोपहर 2ः34 बजे चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करने वाला है जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हम आपको यहां इस लॉन्च के तमाम जानकारी दे रहे हैं।

Image

हर भारतीय की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और लॉन्च से लेकर लूनर लैंडिंग तक लोग इसे ताकते रहते हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • उड़ान भरने को तैयार है चंद्रयान-3
  • 14 जुलाई को दोपहर ढाई बजे लॉॅन्च
  • शुरू हुई चंद्रयान-3 की उलटी गिनती

Chandrayaan-3 Launch Date and Time: भारत के सभी लोगों की धड़कन एक बार फिर जोर पकड़ने वाली है, क्योंकि आज से चंद्रायान-3 मिशन के लॉन्च की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने भारत के सबसे भारी रॉकेट एलवीएम3 एम4 द्वारा चंद्रयान-3 को चांद की ओर भेजने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। चंद्रयान-3 का लॉन्च श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई की दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर होगा। इसरो इस समय लॉन्च की रिहर्सल कर रहा है और इन्हें विश्वास है कि चंद्रयान-3 मिशन सफल होगा। इस मिशन को लेकर हर भारतीय की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और लॉन्च से लेकर लूनर लैंडिंग तक लोग इसे ताकते रहते हैं।

कहां देख सकेंगे लाइव लॉन्च

कुछ समय पहले ही इसरो जानकारी दी थी कि चंद्रयान 3 में पेलोड चढ़ा दिया है। इसे जीएसएलवी एमके-3 द्वारा लॉन्च किया जाने वाला है और भारत के सबसे भारी रॉकेट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को 2ः35 बजे चंद्रमा के लिए रवाना होगा। आप घर बैठे इस लाइव लॉन्च को देख सकते हैं जिसके लिए इसरो की वेबसाइट isro.gov.in पर जाना होगा। इसके अलावा इसरो के यूट्यूब और फेसबुक के साथ डीडी नेशनल पर भी ये लॉन्च लाइव देखा जा सकता है।

3,900 किग्रा स्पेसक्राफ्ट का भार

इस स्पेसक्राफ्ट का भार कुल 3,900 किलोग्राम है जिसमे पहली बार सामान यानी रॉकेट का पेलोड यूआर राव सेटेलाइट सेंटर में भरा गया था। फिर इसे रॉकेट के साथ जोड़ने के लिए ले जाया गया जो पृथ्वि की कक्षा से बाहर धकाता है। ये धरती से चांद की ओर लगभग 3,84,000 किमी तक चंद्रयान 3 को लेकर जाएगा। इसरो के अधिकारियों की मानें तो चंद्रयान-3 इस बार आसानी से लैंड हो जाएगा और इसे संभवतः 14 जुलाई को लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि मौसम खराब होने पर ये तारीख 19 जुलाई तक बढ़ाई जा सकती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article