यूटिलिटी

क्या इमरजेंसी में बिना टिकट कर सकते हैं ट्रेन में सफर? जान क्या है रेलवे का रूल?

ट्रेन में बिना टिकट सफर करना दंडनीय अपराध है, अगर आप बिना टिकट ट्रेन में सफर करते हैं तो आपको मोटा जुर्माना और जेल भी हो सकती है। लेकिन अगर आपको इमरजेंसी में सफर करना है तो क्या आप बिना टिकट के ट्रेन में सफर कर सकते हैं या आपके पास क्या विकल्प हैं आइए जानते हैं?

Image

इमरजेंसी में सफर करने का नियम

जिंदगी कभी भी अचानक चुनौती खड़ी कर सकती है। कई बार ऐसी इमरजेंसी आ जाती है कि तुरंत कहीं जाना पड़ जाता है और टिकट लेने का समय ही नहीं मिलता। ऑनलाइन टिकट भी अक्सर आखिरी समय पर उपलब्ध नहीं होते। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या बिना टिकट ट्रेन में सफर किया जा सकता है? आइए जानते हैं रेलवे के नियम।

प्लेटफॉर्म टिकट से कर सकते हैं यात्रा

अगर अचानक घर में कोई आपात स्थिति हो और टिकट लेने का समय न बचे, तो आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, ट्रेन में बैठते ही आपको तुरंत टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) से मिलना होगा और अपनी स्थिति बतानी होगी। टीटीई आपसे पूरा किराया और जुर्माना लेकर टिकट बना देगा। इससे आपकी यात्रा वैध हो जाएगी और आगे कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि यह सुविधा केवल इमरजेंसी हालात में ही दी जाती है। जानबूझकर ऐसा करने पर आपको अतिरिक्त पेनल्टी भी भरनी पड़ सकती है।

जनरल टिकट का विकल्प

अगर रिजर्वेशन कराने का समय न हो तो जनरल टिकट भी एक आसान और कानूनी विकल्प है। रेलवे हर ट्रेन में जनरल कोच की सुविधा देता है, जहां बिना रिजर्वेशन यात्रा की जा सकती है। यह टिकट स्टेशन पर टिकट खिड़की से लिया जा सकता है या फिर मोबाइल ऐप से भी खरीदा जा सकता है। जनरल टिकट से सफर करने पर किसी जुर्माने का डर नहीं रहता, हालांकि इसमें भीड़ ज्यादा होती है और लंबी दूरी पर सफर थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन इमरजेंसी के समय यह सबसे सुरक्षित और बेहतर विकल्प साबित होता है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article