ATM PIN fraud: एटीएम फ्रॉड भारत में एक बड़ी चिंता बनी हुई है, जिसमें घोटालेबाज पैसे और संवेदनशील कार्डधारक का डेटा चुराने के लिए कार्ड स्किमिंग, सोशल इंजीनियरिंग और सॉफ्टवेयर शोषण जैसे तरीके अपनाते हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि ATM में हर लेनदेन से पहले दो बार "कैंसिल" बटन दबाने से पिन चोरी को रोका जा सकता है। लेकिन यह दावा एकदम झूठा है।
क्या है वायरल मैसेज
इस मैसेज को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नाम से जोड़ा गया है, लेकिन सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है। इस मैसेज में यूजर्स से कीपैड से छेड़छाड़ से बचने के लिए इस आदत को अपनाने का आग्रह किया गया है। इसमें लिखा है, "ATM से पैसे निकालते समय एक बहुत ही उपयोगी टिप। कार्ड डालने से पहले 'कैंसल' बटन को दो बार दबाएं। अगर किसी ने आपका पिन कोड चुराने के लिए कीपैड सेट किया है, तो यह सेटअप कैंसिल कर देगा। कृपया अपने हर लेन-देन में इसे आदत बना लें। अपने लोगों के साथ साझा करें।"
फैक्ट चेक ने फेक निकला मैसेज
हालांकि, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह गलत और गुमराह करने वाला बताया है। पीआईबी ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) हैंडल से स्पष्ट किया कि यह पोस्ट न तो आरबीआई द्वारा जारी की गई है और न ही इसका कोई तकनीकी आधार है।
पीआईबी फैक्ट चेक हैंडल ने पोस्ट किया: "@RBI के नाम से एक पोस्ट में गलत दावा किया गया है कि लेनदेन से पहले एटीएम पर दो बार 'कैंसल' बटन दबाने से पिन चोरी होने से बचा जा सकता है। यह दावा गलत है और इसे नजरअंदाज करें।” पीआई ने कहा कि यह कथन फर्जी है और RBI द्वारा जारी नहीं किया गया है। अपने लेनदेन को सुरक्षित रखें। निजी तौर पर फंड ट्रांसफर करें। निजी तौर पर फंड ट्रांसफर करें।
ये भी जानें
ऐसी भ्रामक जानकारियां न केवल लोगों को गुमराह करती हैं बल्कि असली सुरक्षा उपायों से भी उनका ध्यान भटका सकती हैं। पिन चोरी से बचाव के लिए वास्तविक और प्रभावी उपाय अपनाना जरूरी है।- एटीएम पर पिन डालते समय कीपैड को हाथ से ढंकें
- केवल सुरक्षित और रोशनी वाले एटीएम का उपयोग करें
- मशीन में किसी भी संदिग्ध उपकरण या छेड़छाड़ की जांच करें
- अपने बैंक अकाउंट की नियमित निगरानी करें और अलर्ट सर्विस चालू रखें
