Butter Check Real or Fake: मक्खन (Butter) आमतौर पर हर घर में इस्तेमाल होता है। मक्खन हम ब्रेड (Bread) में, या टोस्ट में, या दाल में, या नॉज वेज (Non Veg) समेत कई चीजों में डालते हैं। मक्खन डालने से खाने (Food) में जान आ जाती है। लेकिन मिलावट की इस दुनिया में आज मक्खन में भी मिलावट आ रही है। बढ़िया ब्रांड भी नकली मक्खन (Fake Butter) बेच रहे हैं। ऐसे में हम ये सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि हमें अपने परिवार को मिलावटी खाने के खतरे से बचाने के लिए क्या करना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप घर पर ही मक्खन में मिलावट की जांच कर सकते हैं।
घर बैठे इन तरीकों से करें मक्खन की सही पहचान:-
मक्खन को करें गर्म
मक्खन की शुद्धता जांचने का सबसे आसान तरीका है कि आपको एक बर्तन में एक चम्मच मक्खन गर्म करना है। अगर गर्म करने के बाद मक्खन तुरंत पिघल जाए और उसका रंग गहरा भूरा हो जाए तो वह शुद्ध है। वहीं अगर उसका रंग हल्का पीला हो जाए तो वह निश्चित रूप से मिलावटी है।
नारियल के तेल से करें चेक
आपको मक्खन की शुद्धता की जांच के लिए कांच के जार में कुछ मक्खन क्यूब्स और नारियल के तेल को पिघलाकर और फिर जार को फ्रिज में रख सकते हैं। अगर मक्खन और नारियल का तेल अलग-अलग परतों में जम जायेगा तो मक्खन मिलावटी है, नहीं तो शुद्ध है।
अपने हाथों में मक्खन को पिघलाओ
मक्खन का एक छोटा सा हिस्सा हथेली पर रखें, अगर ये शरीर की गर्मी के कारण अपने आप पिघलने लगे तो ये संकेत है कि मक्खन शुद्ध है अन्यथा इसे नहीं खाना चाहिए।
आयोडीन घोल
मक्खन की शुद्धता जांचने का एक तरीका ये है कि पिघले हुए मक्खन में आयोडीन का घोल कम मात्रा में मिलाया जाए। अगर घोल का रंग भूरा हो जाता है, तो मक्खन में स्टार्च की मिलावट है।
हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से दी गई जानकारी के बाद अब आप आसानी से असली और नकली मक्खन की पहचान कर पाएंगे।
