यूटिलिटी

AC Replacement: दिल्ली में पुराने को बदलकर अब मिलेगा इस तरह का नया AC, जानें- कितनी मिलेगी छूट

AC Replacement in Delhi: बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस ने दिल्ली में अपने उपभोक्ताओं के लिए पुराने एसी की जगह एनर्जि एफिशिएंट एसी लेने की स्कीम की शुरुआत की है। बीआरपीएल और बीवाईपीएल का उपभोक्ता एक ‘यूनिक अनुबंध खाता (CA) संख्या के साथ अधिकतम तीन एयर कंडीशनर बदल सकते हैं।

Image

AC Replacement Scheme

Photo : iStock

AC Replacement in Delhi: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भीषड़ गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी से राहत के लिए घरों में एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। लगातार चल रहे एसी की वजह से बिजली की खपत बढ़ गई है। इस बीच बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस ने दिल्ली में अपने उपभोक्ताओं के लिए पुराने एसी की जगह एनर्जि एफिशिएंट एसी लेने की स्कीम की शुरुआत की है। इसके तहत मैक्सिमम रिटेल प्राइस पर 63 फीसदी तक की छूट मिलेगी।

कंपनियों के साथ मिलकर शुरू की गई स्कीम

बीएसईएस ने अपने एक बयान में कहा कि इस साल गर्मी अधिक पड़ने का अनुमान है और दिल्ली में तापमान पहले ही 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने का अनुमान है। बीएसईएस राजधानी पावर लि. (बीआरपीएल) और बीएसईएस यमुना पावर लि. (बीवाईपीएल) ने वोल्टास, ब्लूस्टार जैसे प्रमुख एयर कंडीशनर बनाने वाली कंपनियों के साथ मिलकर सीमित अवधि के लिए एसी बदलने की योजना शुरू की है।

कम बिजली खपत वाले एसी

बयान के अनुसार, इस योजना के तहत दक्षिण, पश्चिम, पूर्व और मध्य दिल्ली के घरेलू उपभोक्ता अपने पुराने एयर कंडीशनर को ऊर्जा दक्ष कम बिजली खपत वाले एसी से बदल सकते हैं। इस योजना के तहत अधिकतम खुदरा मूल्य पर 63 फीसदी तक की छूट मिलेगी। योजना के तहत प्रमुख ब्रांड के लगभग 40 विंडो और स्प्लिट एसी मॉडल ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर पेश किए गए हैं।

कितने एसी बदल सकते हैं कंज्यूमर

बीआरपीएल और बीवाईपीएल का उपभोक्ता एक ‘यूनिक अनुबंध खाता (CA) संख्या के साथ अधिकतम तीन एयर कंडीशनर बदल सकते हैं। बयान के अनुसार, एनर्जी एफिशिएंट एसी पर पर्याप्त छूट के अलावा उपभोक्ता एसी के मॉडल और प्रकार के आधार पर सालाना 3000 यूनिट तक बिजली की बचत कर सकते हैं।

बयान में कहा गया है कि कूलिंग लोड एक घर या डिस्कॉम के वार्षिक ऊर्जा खर्च का 50 प्रतिशत तक हो सकता है। इसमें कहा गया है कि 5-स्टार एनर्जी एफिशिएंट एयर कंडीशनर पर स्विच करने से इस लागत में काफी कमी आ सकती है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article