यूटिलिटी

कृषि इनपुट अनुदान योजना 2026: बिहार सरकार ने 3.96 लाख किसानों के खाते में भेजे 200 करोड़ रुपये, आपको नहीं मिले तो ऐसे करें अप्लाई

Bihar krishi Input Anudan Yojana on dbtagriculture.bihar.gov.in: बिहार सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान योजना 2026 के तहत करीब 4 लाख किसानों के खाते में 200 करोड़ रुपये भेजे हैं। यदि आपको पैसे नहीं मिले हैं तो आप अप्लाई कर सकते हैं।

Image

कृषि इनपुट अनुदान योजना 2026: बिहार सरकार ने 3.96 लाख किसानों के खाते में भेजे 200 करोड़ रुपये, आपको नहीं मिले तो ऐसे करें अप्लाई/photo-x-samrat4bjp

हाल ही में पीएम किसान योजना के तहत करीब 9.44 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में 2-2 हजार रुपये भेजे गए थे और अब बिहार सरकार ने भी किसानों की झोली भर दी है। बिहार के 3.96 लाख किसानों के बैंक खाते में राज्य सरकार ने 200 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। बिहार सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत सहायता राशि जारी की है।

फसल नुकसान की भरपाई के लिए भेजी गई राशि

बिहार में रबी फसल 2025-26 के दौरान जिन किसानों की फसल आंधी-तूफान, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से खराब हुई थी, उन्हें यह मुआवजा दिया जा रहा है। मार्च महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में हुई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए यह राशि भेजी गई है। इस योजना के तहत 3.96 लाख किसानों को मुआवजे के लिए पात्र पाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 जून को सुबह 11 बजे के बाद डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किसानों के खाते में 200 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसा आया या नहीं

  • बिहार कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर जाएं
  • यहां 'आवेदन की स्थिति एवं प्रिंट' विकल्प चुनें
  • इसके बाद 'कृषि इनपुट अनुदान योजना' पर क्लिक करें
  • अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करें
  • Application Status विकल्प चुनें
  • साल 2025 रबी मार्च का विकल्प चुनें
  • सर्च करने के बाद आवेदन और भुगतान की जानकारी दिखाई देगी

क्या है कृषि इनपुट अनुदान योजना?

कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें रबी और खरीफ दोनों फसलों को शामिल किया जाता है। योजना के तहत किसान परिवार (पति-पत्नी और नाबालिग बच्चों) को अधिकतम 2 हेक्टेयर यानी 494 डिसमिल भूमि तक सहायता के लिए पात्र माना जाता है। परिवार की जानकारी आधार के माध्यम से सत्यापित की जाती है।

इस योजना में किसान एक बार में एक ही फसल के नुकसान के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें गेहूं, रबी दलहन, मक्का, सब्जी, गन्ना, शाश्वत या बारहमासी फसल, औषधीय और सुगंधित पौधों को हुए नुकसान को शामिल किया गया है।

बाकी किसानों को भी जल्द मिलेगी सहायता

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के करीब 13 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा था। जिन किसानों के खाते में अभी राशि नहीं पहुंची है, उन्हें भी जल्द सहायता राशि जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ने की अपील भी की, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

कृषि इनपुट अनुदान योजना के लिए आवेदन कैसे करें

इसके लिए भी आपको इसी पोर्टल पर जाना होगा।

उसके बाद ऑनलाइन सेवाएं के विकल्प पर क्लिक करें।

अब कृषि इनपुट अनुदान (रबी)- 2025-26 पर क्लिक करें।

इसके बाद जरूरी जानकारी के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article