चौंकाने वाला सच: ज्वैलरी नहीं, इन जगहों पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है सोना और चांदी
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 29, 2026, 02:29 PM IST
Uses of Gold and Silver: क्या आपको भी यही लगता है कि सोना-चांदी सबसे ज्यादा ज्वैलरी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल,सोना-चांदी का इस्तेमाल केवल ज्वैलरी तक सीमित नहीं है। बल्कि अपनी खास कैमिकल और फिजिकल प्रॉपर्टीज की वजह से सोना और चांदी का इस्तेमाल कई अहम सेक्टर जैसे टेक्नोलॉजी, मेडिकल, फूड और कॉस्मैटिक्स में भी होता है।
कहां-कहां इस्तेमाल होता है सोना-चांदी (Photo: iStock)
Uses of Gold and Silver: क्या आपको भी यही लगता है कि सोना-चांदी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल ज्वैलरी के लिए ही होता है। अगर हां तो ऐसा नहीं है। सोना-चांदी का इस्तेमाल ज्वैलरी से ज्यादा कई दूसरे कामों में होता है। यह जानकारी आपको चौंका सकती है। जी हां सोने-चांदी का इस्तेमाल स्कीन केयर से लेकर कैंसर के इलाज और फोटोग्राफी तक में होता है। आइए जानते हैं सोना-चांदी का इस्तेमाल कहां-कहां होता है-
इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी
कनेक्टर्स और स्विच- सोने का इस्तेमाल जंग न लगने और खराब न होने की खूबियों की वजह से कनेक्टर्स, स्विच कॉन्टैक्ट्स, रिले कॉन्टैक्ट्स और कनेक्टिंग वायर में किया जाता है। इससे कंप्यूटर, स्मार्टफोन और टेलीविजन में भरोसेमंद कनेक्शन मिलते हैं।
सर्किट बोर्ड- चांदी का इस्तेमाल प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) में कंडक्टर के रूप में और कंडक्टिव इंक के तौर पर किया जाता है।
डेटा स्टोरेज- सीडी, डीवीडी और हार्ड डिस्क ड्राइव में रिफ्लेक्टिव लेयर के रूप में सोना और चांदी का इस्तेमाल होता है।
ऑटोमोबाइल: सोने का इस्तेमाल एयरबैग सिस्टम, ABS सेंसर और इंजन कंट्रोल यूनिट में भी किया जाता है।
एयरोस्पेस और डिफेंस
थर्मल प्रोटेक्शन- सोना इंफ्रारेड रेडिएशन को रिफ्लेक्ट करता है। इसी कारण इसका पतली परत के रूप में सैटेलाइट, स्पेसशिप और अंतरिक्ष यात्रियों के हेलमेट के वाइजर पर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि अत्यधिक गर्मी और रेडिएशन से सुरक्षा मिल सके।
मेडिकल और डेंटल सेक्टर
डेंटिस्ट्री- सोने के मिश्रधातु (Gold Alloys) का इस्तेमाल फिलिंग, क्राउन और ब्रिज में किया जाता है, क्योंकि ये एलर्जी-रहित, जंग-मुक्त और आकार देने में आसान होते हैं।
इलाज- सोने की थोड़ी मात्रा का इस्तेमाल रूमेटॉइड आर्थराइटिस के इलाज में किया जाता है। रेडियोएक्टिव गोल्ड का इस्तेमाल कैंसर की जांच और इलाज में होता है।
एंटीमाइक्रोबियल प्रोडक्ट्स-चांदी में बैक्टीरिया को मारने की क्षमता होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल मेडिकल ड्रेसिंग, घावों की देखभाल और सर्जिकल उपकरणों पर किया जाता है।
निवेश और वित्त
बुलियन और सिक्के-सोना और चांदी सुरक्षित निवेश (Safe-Haven Investment) के रूप में गोल्ड बार, सिल्वर बार और सिक्कों के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं।
करेंसी रिजर्व-कई देश अपनी विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में सोना रखते हैं।
उद्योग और मैन्युफैक्चरिंग
सौर ऊर्जा- चांदी का इस्तेमाल सोलर पैनल (फोटोवोल्टिक सेल) में उसकी बेहतरीन कंडक्टिविटी और रिफ्लेक्टिविटी के कारण किया जाता है।
कांच उद्योग-सोने से रूबी या क्रैनबेरी ग्लास बनाया जाता है और इमारतों के लिए विशेष रिफ्लेक्टिव कोटिंग्स में भी इसका इस्तेमाल होता है, जिससे तापमान नियंत्रित किया जा सके।
फोटोग्राफी- पारंपरिक फिल्म फोटोग्राफी में सिल्वर हैलाइड का इस्तेमाल किया जाता है।
दर्पण (मिरर)- शीशों की रिफ्लेक्टिव सतह बनाने के लिए मुख्य रूप से चांदी का इस्तेमाल होता है
फूड और कॉस्मेटिक्स
खाने की सजावट- गोल्ड लीफ या गोल्ड फ्लेक्स (फूड एडिटिव E175) का इस्तेमाल लग्जरी डेजर्ट, पिज्जा और शैंपेन को सजाने में किया जाता है।
स्किन केयर- कुछ हाई-एंड स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में एंटी-एजिंग गुणों के लिए सोना मिलाया जाता है।
पुरस्कार और समारोह
मेडल और ट्रॉफी-ओलंपिक जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों के मेडल और ट्रॉफी इन कीमती धातुओं से बनाए जाते हैं।