Bank FD Rates: देश के कई बैंकों ने अप्रैल 2024 में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव किया है। हालांकि, एक बार फिर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में कोई भी तरह का बदलाव नहीं किया है। अगर आप इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए देश के तीन बड़े बैंकों की एफडी की ब्याज दरों में नजर डाल लेते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में से कहां सबसे अधिक रिटर्न मिल रहा है।
स्टटे बैंक ऑफ इंडिया
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टटे बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी ब्याज दरों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है। एसबीआई 7 दिन से 14 दिन की एफडी पर आम जनता को 3 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 3.50 फीसदी है। 5 साल से 10 साल तक की अवधि के लिए बैंक आम जनता को 6.5 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।
एचडीएफसी बैंक
देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक अलग-अलग एफडी स्कीम पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिनों से 14 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के लिए एचडीएफसी बैंक आम जनता के लिए 3 फीसदी की दर से ब्याज की पेशकश कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह 3.50 फीसदी है। 5 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष की अवधि का विकल्प चुनने वाले सामान्य ग्राहक के लिए ब्याज दर 7 फीसदी है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की अवधि और राशि के आधार पर फीसदी से 7.75 फीसदी तक की ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक 7 दिन से 14 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 3 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 3.50 फीसदी है। 15 महीने से 18 महीने से कम की एफडी पर बैंक आम जनता को 7.20 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 18 महीने से 2 साल की अवधि के लिए बैंत आम जनता को 7.20 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।
